फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's stars shine at national swimming meet: two medals and five Asian tickets secured.

Agra News: राष्ट्रीय तैराकी में आगरा के सितारे चमके, दो पदक और पांच को एशियाई टिकट

Wed, 16 Sep 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Agra's stars shine at national swimming meet: two medals and five Asian tickets secured.
22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप
आगरा। ताजनगरी के तैराकों ने राष्ट्रीय पूल में अपनी रफ्तार का दम दिखाते हुए दो पदकों के साथ एशियाई मंच का टिकट भी हासिल कर लिया। हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई 22वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में आगरा के मनीष सिंह ने रजत और आरबी सिंह ने कांस्य पदक जीता। इन दोनों के साथ ही राधेश्याम गुप्ता, अमर अवस्थी और प्रीति कटियार ने भी अपने-अपने आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय एशियाई मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 11 से 13 सितंबर तक बहादुरगढ़ में प्रतियोगिता हुई। इसमें आगरा के छह तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों में चुनौती पेश की। आगरा जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि 40 से 44 आयु वर्ग की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में मनीष सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 70 से 74 आयु वर्ग की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में आरबी सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष छह स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को एशियाई मास्टर्स प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाना है। इसी आधार पर आगरा के मनीष सिंह, आरबी सिंह, राधेश्याम गुप्ता, अमर अवस्थी और प्रीति कटियार ने एशियाई प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। अब ये तैराक 4 से 10 अक्तूबर तक बंगलूरू में होने वाली द्वितीय एशियाई मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में उतरेंगे। आगरा जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed