{"_id":"6a7253559416110f6a0f312b","slug":"agras-abhya-dixit-becomes-the-state-badminton-champion-agra-news-c-365-1-sagr1044-109134-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा की आभ्या दीक्षित बनीं प्रदेश की बैडमिंटन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा की आभ्या दीक्षित बनीं प्रदेश की बैडमिंटन चैंपियन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी
आगरा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में उन्नाव में दो से चार अगस्त तक आयोजित प्रथम प्रदेशस्तरीय सब-जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा की आभ्या दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 बालिका एकल और युगल दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया। साथ ही वे प्रदेश की सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियन बन गईं। वहीं, आगरा के रॉबिन सिंह ने बालक एकल और युगल वर्ग में उपविजेता रहकर दो रजत पदक जीता।
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की छात्रा आभ्या ने पहले दौर में अमोलिका साहू को 30-4, दूसरे दौर में लोकसीता को 30-3 और तीसरे दौर में आस्था को 30-12 से हराकर दमदार शुरुआत की। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त अन्वी प्रधान को 30-10 से पराजित कर सबसे बड़ा उलटफेर किया। क्वार्टर फाइनल में येशा श्रीवास्तव को 15-7, 15-8 और सेमीफाइनल में अरायना चौधरी को 15-12, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त सान्वी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद आभ्या ने शानदार वापसी करते हुए 13-15, 15-13 और 15-7 से जीत दर्ज कर अंडर-13 बालिका एकल का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद बालिका युगल वर्ग में भी विजेता बनकर उन्होंने प्रतियोगिता का दोहरा खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
आभ्या के प्रशिक्षक लोकेंद्र चाहर ने बताया कि उनकी मेहनत का परिणाम प्रदेश चैंपियन के रूप में सामने आया है। इस उपलब्धि पर आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त ग्रेड-एक पंकज गांधी, जीएसटी उप आयुक्त ऋतु सिंह, अध्यक्ष बीना लवानियां, अध्यक्ष विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, संजय कालरा, अजय महाजन, यश मेहता, सुमित कपूर, पवन मंगल, नंदी रावत, मनीष गुडवानी ने खुशी जताई है।