फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agran news fake case police commisionar transfered

Agra News: फर्जी मुकदमे में गिरी गाज, पुलिस आयुक्त हटाए

Wed, 10 Jan 2024 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
agran news fake case police commisionar transfered
आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों की जमीन पर कब्जा कराने के लिए 5 निर्दोष लोगों को जेल भेजने का मामला सुर्खियों में है। लखनऊ तक खादी-खाकी के गठजोड़ से जमीन के खेल की चर्चा हो रही है। एक माननीय का नाम सामने आने के बाद माहौल गर्माया तो पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह पर गाज गिर गई। मंगलवार को उनको हटा दिया गया। डीजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। गोरखपुर परिक्षेत्र के आईजी जे रवींद्र गौड़ को पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जगदीशपुरा में करोड़ों की जमीन पर केयरटेकर के रूप में रहने वाले रवि कुशवाहा और उनके भाई शंकरलाल सहित तीन को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। इसके बाद पैरवी करने वाली पत्नी पूनम, बहन पुष्पा को शराब बरामद करने के बाद आबकारी अधिनियम में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित परिवार ने डीजीपी से गुहार लगाई थी। पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई गई। मामले में तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी उनके बेटे सहित 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गूंज लखनऊ तक हुई थी। एक माननीय का नाम भी सामने आया था। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर भी खुलकर प्रकरण में बोले थे। तब से ही लखनऊ तक मामला तूल पकड़ गया था।
विज्ञापन



पहले पुलिस आयुक्त है डाॅ. प्रीतिंदर सिंह
आगरा को नवंबर 2022 में पुलिस कमिश्नरेट का दर्जा मिला था। पहले कमिश्नर के रूप में आईपीएस डाॅ. प्रीतिंदर सिंह को नियुक्ति मिली थी। उन्होंने कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण से लेकर यातायात व्यवस्था में सुधार की खूब कवायद की। वह 14 महीने तक पुलिस आयुक्त के पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं नए आयुक्त
वर्ष 2005 के आईपीएस अधिकारी जे रवींद्र गौड़ को पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अभी उन्होंने चार्ज नहीं लिया है। महकमे में आने से पहले ही उनकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed