फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra zone team wins UP Senior Cricket Championship in Green park stadium kanpur

यूपी सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में आगरा ने लिया कानपुर से 'बदला', बना चैंपियन

Sun, 09 Dec 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 09 Dec 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Agra zone team wins UP Senior Cricket Championship in Green park stadium kanpur
आगरा मंडल की क्रिकेट टीम बनी चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आगरा मंडल की टीम ने कानपुर मंडल की टीम को छह विकेट से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही आगरा ने पिछले साल कानपुर से फाइनल में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया। चैंपियनशिप में आगरा की टीम ने क्लीन स्वीप भी किया। 
विज्ञापन


कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए मैच में टॉस जीतकर आगरा की टीम ने कानपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में नौ विकेट खोकर आगरा को 136 रनों का लक्ष्य दिया। कानपुर की ओर से भवानी सिंह ने 28 रन, मुरारी यादव ने 22 रन और अमित मेहरा व शुभम गुप्ता ने 21-21 रन बनाए। 
विज्ञापन


आगरा की ओर से कप्तान मानिक बेरी और शाहरुख खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अक्षत पांडे ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम ने 19.5 ओवरों में चार विकेट खोकर 142 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। आगरा की ओर से देव अचल ने नाबाद 46 रन, निशांत कुशवाहा ने 38 रन, कप्तान मानिक बेरी ने 21 और अक्षत पांडे ने 13 रनों की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में आगरा की टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए पहला मैच इलाहाबाद को, दूसरा मैच लखनऊ को, तीसरा मैच चित्रकूट को हराया। सेमी फाइनल मैच में बस्ती को हराकर फाइनल मैच में कानपुर को मात दी। आगरा की शानदार जीत पर डीसीएए के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, केके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, फिरोज खान खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed