फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra yogi adityanath will attend lathmar holi

यूपी: लठामार होली देख अभिभूत हुए CM योगी, कहा बरसाना की विरासत को दिलाएंगे अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Sun, 25 Feb 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 25 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
agra yogi adityanath will attend lathmar holi
खेली गई लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में शनिवार शाम को लठामार होली खेली। उन्होंने कहा कि बरसाना की होली को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। इससे पहले शनिवार सुबह-सुबह उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद माताजी गोशाला में गोपूजन किया। योगी आदित्यानाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल पर करीब 40 मिनट रहे। उन्होंने कृष्णकुण्ड पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मन्दिर शक्तिपीठ मां कृष्ण कुण्ड वाली, गोपीनाथ मन्दिर, बाबा जाहरवीर मन्दिर में दर्शन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर परम्परागत ढंग से ढोल-नगाडे़ पर थाप लगाकर फगुनोत्सव का आगाज किया। सीएम ने परिसर के बाहर जमा हुई भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान भीड़ ने जय श्रीराम का घोष लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra yogi adityanath will attend lathmar holi
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने धार्मिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

इससे पहले जब योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर पहुंचे तो अगवानी जन्मस्थान संस्थान के पदाधिकारी और भाजपाईयों ने की। योगी-योगी का भी नारा लगा। योगी ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन। 

योगी के जन्मस्थान पहुंचने से पहले मार्गों पर वाहन तो प्रतिबंधित थे, वहीं जन्मस्थान का गोविंदनगर गेट और आवासीय गेट 6.30 बजे से बंद कर दिए गए थे। इसके चलते आम दर्शनार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

बरसाना में गो पूजन करेंगे मुख्यमंत्री 

agra yogi adityanath will attend lathmar holi
विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आनंद लेने के बाद आगरा के रास्ते लखनऊ रवाना हो गए। योगी के साथ उनके कई मंत्री और वीआईपी भी लठामार होली देखने पहुंचे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना में शनिवार को माताजी गोशाला में गोपूजन किया। इस दौरान वे संतों के साथ गो एवं यमुना की दशा बेहतर बनाने पर चर्चा भी की। माताजी गोशाला में एक गोबर गैस प्लांट, पुस्तकालय और प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed