{"_id":"59ee0f214f1c1b0d698b70cf","slug":"agra-woman-suicide-after-fight-with-husband-over-bhai-dooj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर पति मायके नहीं ले गया तो गुस्से में उठा लिया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर पति मायके नहीं ले गया तो गुस्से में उठा लिया ये कदम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
rinki
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई दूज पर भाइयों का टीका करने के लिए मायके नहीं भेजने पर आगरा में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।
पहला मामला आगरा में शाहगंज के नरीपुरा का है। खेरागढ़ के गांव बाकर निवासी रिंकी (21) पुत्री कमलेश की शादी जून 2014 में नरीपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र अशोक से हुई थी। जितेंद्र जूता कारीगर है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। रिंकी दो महीने की गर्भवती भी थी। उसके भाई का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे।
रविवार रात 11 बजे उसकी मौत की जानकारी फोन पर दी। ससुराल आए तो बताया कि उसने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रिंकी के पिता की चार महीने पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद भाई-दूज के त्योहार पर बहन घर आना चाहती थी।

कपड़े पहने तो किया ये
पति ने उसे गांव लेकर जाने से इनकार कर दिया। बहन ने कपड़े पहने तो उस पर पानी डाल दिया। इससे वह परेशान थी। परिवारीजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी।
इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि महिला मायके नहीं जा पाने के कारण तनाव में थी। इसी के चलते यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मायका पक्ष की ओर से तहरीर दी जाएगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई होगी।

ये है दूसरा मामला
औरैया के बिधूना निवासी राखी (27) की शादी दो साल पहले आगरा में सिकंदरा की शास्त्रीपुरम स्थित फ्रेंड्स कालोनी निवासी ब्रजेश कुमार के साथ हुई थी। ब्रजेश एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। सोमवार दोपहर को राखी का शव घर के बाथरूम में खिड़की पर दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों ने बताया है कि दोपहर में सास-ससुर पड़ोस के घर में गए थे। पति काम से बहन के घर चला गया। तभी राखी ने फांसी लगाई है।
राखी को पति भाई दूज पर मायके नहीं ले गया था। इससे वह तनाव में थी। पति से विवाद भी हो गया था। हालांकि मृतका के परिवारीजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।