फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra woman ready to sell her kidney for the study of her children

'कलेजे के टुकड़ों' के लिए अपनी किडनी बेच रही यह मां

Thu, 01 Jun 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 01 Jun 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
agra woman ready to sell her kidney for the study of her children
आरती शर्मा की तीन बेटियां और एक बेटा - फोटो : ANI
आगरा में एक बेबस मां अपनी तीन बेटियों और एक बेटे की पढ़ाई के लिए किडनी बेचना चाहती है। मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर किडनी खरीदने की अपील की है। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए उसने सीएम से लेकर पीएम तक गुहार लगाई लेकिन कहीं से उसे मदद नहीं मिली। बावजूद इसके उसने हार नहीं मानी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपनी किडनी बेचने की ठानी। 
विज्ञापन


आगरा के रोहता क्षेत्र की निवासी आरती शर्मा की तीन बेटियां और एक बेटा है। चारों बच्चे सीबीएसई स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन तीन महीने पहले फीस जमा न करने की वजह से महिला के चारों बच्चों को स्कूल से निकाल दिया गया। बच्चों को स्कूल से निकालने पर मां आरती शर्मा बहुत परेशान हो गई। 
विज्ञापन


आरती को राइट टू एजुकेशन के बारे में जानकारी मिली। उसने सोचा कि बच्चों को राइट टू एजुकेशन के तहत शिक्षा मिल जाएगी। इसके लिए महिला ने स्थानीय अधिकारियों से मिलकर मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस महिला की व्यथा नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की बेरुखी से हारकर महिला ने लखनउ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी अपना दर्द रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला की मदद का भरोसा दिया और डीएम से मिलने का कहा। स्थानीय स्तर पर महिला डीएम से मिली लेकिन अब तक उसे कोई मदद नहीं मिली।

महिला ने सरकार और प्रशासन की उदासीनता के बाद भी हार नहीं मानी। अब उसे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किडनी बेचने को भी तैयार है। महिला ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर किडनी बेचने की अपील की है। महिला की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

नोटबंदी में बर्बाद हो गया पति का कारोबार

agra woman ready to sell her kidney for the study of her children
मुख्यमंत्री के पास गुहार लगाने गईं आरती - फोटो : अमर उजाला
आरती शर्मा बताती हैं कि उनके परिवार की स्थिति हमेशा से ऐसा नहीं थी। आरती के पति मनोज शर्मा रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते थे लेकिन बीते साल नोटबंदी के दौरान उनको व्यवसाय में काफी घाटा हो गया। इसके बाद धीरे धीरे उनका व्यापार चौपट होने लगा और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। हालत इतने बिगड़ गए कि बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं भरी जा सकी। मां ने बच्चों के स्कूल जाकर गुहार लगाई तो स्कूल प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिए। बच्चों को स्कूल से निकालने की बात सुनकर आरती परेशान हो गईं और अपनी किडनी बेचने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed