फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Woman crossing the road crushed by truck, dead

Agra: सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, शव को रौंदते चले गए कई वाहन; न हो सकी पहचान

Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 12:10 AM IST
सार

हादसे के बाद शव सड़क पर पड़ा रह गया। रात के अंधेरे में एक के बाद एक तेज रफ्तार कई ट्रक महिला के शव को कुचलते हुए निकल गए।

विज्ञापन
Agra: Woman crossing the road crushed by truck, dead
video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सय्यद कट पर मंगलवार रात 10:30 बजे सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर माैत हो गई। हादसे के बाद शव सड़क पर पड़ा रह गया। रात के अंधेरे में एक के बाद एक तेज रफ्तार कई ट्रक महिला के शव को कुचलते हुए निकल गए। इससे शव के चिथड़े हो गए। यह दृश्य देखकर राहगीरों का कलेजा कांप गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सड़क से शव लोथड़ों को खुरचकर एक कपड़े में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका काैन थी और कहां से आई थी? इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि महिला ट्रांस यमुना फेज-1 से फेज-2 की तरफ हाईवे पार कर जा रही थीं। वो जैसे ही सड़क पार करने के लिए आगे की तरफ बढ़ीं तभी रामबाग की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा एक ट्रक तेज गति से आया। महिला ट्रक की चपेट में आ गई। उनके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। महिला की माैके पर ही जान चली गई। हादसा करने वाले ट्रक के पीछे एक के बाद एक ट्रक और अन्य वाहन निकल रहे थे। कई ट्रक महिला के ऊपर से निकलते चले गए। इससे शव पूरी तरह से कुचल लग गया। इस हादसे के बाद भी किसी चालक ने वाहन नहीं रोके।
विज्ञापन


सड़क पर खून ही खून हो गया। मृतका के शरीर के कई टुकड़े भी हो गए। यह दृश्य देखकर आसपास से गुजर रहे लोगोें की रूह कांप गई। कुछ लोगों ने वाहनों को रुकवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सड़क से बमुश्किल खुरचकर मृतका की साड़ी में रखवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। चेहरा और शरीर पूरी तरह से कुचल गया। इस कारण पता नहीं चल पा रहा है कि मृतका काैन थी। हालांकि क्षेत्र में पुलिस टीम को भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लिया सबक
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अक्सर सय्यद कट पर सड़क पार करके जाते हैं। हाईवे पर रेलिंग के बीच बनी जगह से जान को जोखिम में डालते हैं। यह हादसा भी उसी का नतीजा है। पुलिस ने अवैध कट बंद कराने का दावा किया है। मगर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेलिंग के बीच बनी जगह और डिवाइडर पार करके हाईवे पार करते हैं। कई बार जान जाने के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है।


कौन थी अभागी
हादसे में मरने वाली महिला कौन थीं? यह देर रात तक पता नहीं चला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका है कि महिला कहीं से आई होगी। जल्दबाजी में हाईवे पार करते समय हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने क्षेत्र के कई मोहल्लों में तलाश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed