{"_id":"6ad1ab42bba97f86660b9980","slug":"agra-woman-alleges-mumbai-man-hacked-her-phone-and-uploaded-private-photos-online-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का युवक कर रहा बदनाम: आगरा की युवती के साथ की ऐसी हरकत, थाने पहुंची पीड़िता; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई का युवक कर रहा बदनाम: आगरा की युवती के साथ की ऐसी हरकत, थाने पहुंची पीड़िता; एफआईआर दर्ज
Fri, 16 Oct 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:12 AM IST
सार
आगरा के सदर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने मुंबई निवासी कुणाल पटेल पर मोबाइल हैक कर निजी फोटो हासिल करने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाने की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के युवक ने सदर क्षेत्र की युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। उसका मोबाइल हैक कर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और वीडियो डाल रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता युवती 22 वर्षीय है, वह सदर क्षेत्र की रहने वाली है।
युवती का कहना है कि कुणाल पटेल नामक युवक को वह जानती थी। वह मुंबई में रहता है। उसने मोबाइल हैक कर निजी फोटो ले लिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। आरोपी ने उनके नाम से ही कई सोशल मीडिया आईडी भी बना दी है।
इन पर फोटो के साथ वीडियो भी अपलोड कर रहा है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।