फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra wins All India Open Hockey Gold Cup

Agra News: अखिल भारतीय ओपन हॉकी गोल्ड कप में आगरा जीता

Mon, 09 Feb 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Agra wins All India Open Hockey Gold Cup
अखिल भारतीय ओपन हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट
आगरा। पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय ओपन हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट में आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने दिल्ली की टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर में अनुराग सिंह ने फील्ड गोल कर बढ़त दिलाई, जबकि दूसरे क्वार्टर में योगेश थापा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 किया। इसके बाद दिनेश शर्मा ने ड्रैग-फ्लिक से पेनल्टी कॉर्नर पर लगातार दो गोल दागे। टीम की जीत पर अंतिम मुहर अनुज सिंह ने पांचवां गोल कर लगाई। कोच दिलीप शर्मा ने खिलाड़ियों के तालमेल की सराहना की। क्वार्टर फाइनल में 9 फरवरी को टीम का मुकाबला संसारपुर हॉकी अकादमी से होगा। जीत पर अकादमी अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव अमिताभ गौतम, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, गोपाल, अमरजीत सिंह, गर्जन सिंह, अजय सिंह राजपूत, धर्मेश राजपूत, डॉ. मानवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव आदि ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed