फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecast Update Today Taj Mahal covered in fog

Agra Weather: कोहरे की चादर में ढका ताजमहल, सामने गैलरी से सैलानियों को नहीं हुए दीदार: दृश्यता लगभग शून्य रही

Sun, 14 Jan 2024 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 01:32 PM IST
सार

ताजमहल कोहरे की चादर में ढका रहा। सुबह के समय सामने गैलरी से सैलानियों को इसके दीदार नहीं हो सके। परिसर में दृश्यता लगभग शून्य रही। 

विज्ञापन
Agra Weather Forecast Update Today Taj Mahal covered in fog
Agra Weather: कोहरे की चादर में ढका ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को इसका असर ताजमहल में भी देखने को मिला। सुबह सैलानी ताज का दीदार करने पहुंचे तो उन्हें ताज दिखा ही नहीं। दरअसल कोहरा इतना घना था कि उसने ताज को भी ढक लिया था। यहा कारण रहा कि ताज के सामने बनी गैलरी से देखने पर वह दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह कोहरे की चादर में ढकी हुई रही। इस वजह से पहले पहर में ताजमहल में कम संख्या में ही सैलानी पहुंचे। कोहरे में छिपे ताज का दीदार करने के लिए सैलानियों को मुख्य मकबरे के करीब ही जाना पड़ा। दृश्यता लगभग शून्य होने की वजह से 10 मीटर दूर से भी नहीं दिख रहा था। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। इसके अलावा लाल किला पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम ही सैलानी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed