फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather forecast five days no relief from scorching heat

Agra Weather: ताजनगरी में 23 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Wed, 18 May 2022 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 12:16 PM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने 23 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
agra weather forecast five days no relief from scorching heat
ताजमहल में गर्मी से बेहाल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बादलों की लुकाछिपी से सूरज के तेवर मंगलवार को नरम पड़े। दिन का अधिकतम पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों में इसमें तीन डिग्री कमी आई है। ताजनगरी में रात का तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। 

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विभाग ने 22 मई तक अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह के अनुसार पांच दिनों तक तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। वर्षा नहीं होगी। 11 से 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम से दक्षिण और पश्चिम से उत्तर दिशा में हवा चलेगी। 

विज्ञापन

मंगलवार को पांच सबसे गर्म शहर रहा आगरा 

भारतीय मौसम विभाग ने 23 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। मंगलवार को आगरा अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। हालांकि उमस ने बेहाल किया। लू से भी लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म बांदा रहा है। यहां दिन का पारा 45.2 डिग्री दर्ज हुआ है। आगरा सूबे में पांचवां गर्म शहर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पांच सबसे गर्म शहर
- बांदा 45.2 डिग्री
- प्रयागराज 45.1 डिग्री
- झांसी 45.0 डिग्री
- कानपुर 45.0 डिग्री 
- आगरा 43.7 डिग्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed