फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Forecase News: Monsoon Rain Less Than Last Year Agra Become Hot City In Uttar Pradesh

मौसम: आगरा से रूठ गया मानसून, 90 फीसदी बारिश कम, प्रदेश में सबसे गर्म है आगरा

Sun, 11 Jul 2021 09:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 09:39 AM IST
सार

भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है पारा

विज्ञापन
Agra Weather Forecase News: Monsoon Rain Less Than Last Year Agra Become Hot City In Uttar Pradesh
आगरा: महताब बाग में गर्मी से व्याकुल हुई युवती तो चेहरा डाला पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी से मानसून के बादल रूठ गए हैं। आगरा में मानसून 26 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस बार 10 जुलाई तक मानसून की झमाझम बारिश के लिए शहर तरस रहा है। जुलाई के पहले दस दिनों में 90 फीसदी बारिश कम हुई है। प्रदेश के सबसे सूखे चार जिलों में से एक आगरा भी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में बारिश कम होने के कारण सूखे जैसे हालात हैं। मानसूनी बारिश 15 दिन लेट हो जाने से भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान से सटी सीमा पर गर्म हवाओं के कारण मानसून ताजनगरी से दूर है। मानसून की ट्रफ लाइन आगरा से पहले ही आगे बिन बरसे ही बढ़ गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में बारिश ने राहत दी है,  लेकिन आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ललितपुर जैसे चार जिले सबसे ज्यादा सूखे हैं। 
विज्ञापन


एक जुलाई से अब तक सूखा
एक जुलाई से 10 जुलाई के बीच आगरा में 49.7 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 4.8 मिमी बारिश ही हो सकी है। जुलाई के पहले दस दिनों में 90 फीसदी बारिश कम हुई है, जबकि बीते सालों में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का आंकड़ा 50 मिमी को एक ही दिन में पार कर जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश में सबसे गर्म है आगरा
शनिवार को भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। ताजनगरी में 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 77 फीसदी आर्द्रता होने के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। आगरा के बाद झांसी में 39.2 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में 38 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

आज बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 9 जुलाई से 12 जुलाई तक बारिश के आसार जताए थे, लेकिन 9 और 10 जुलाई को ताजनगरी में बारिश हुई नहीं। दोनों ही दिन पूर्वानुमान फेल साबित हुआ, लेकिन शनिवार रात मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से रविवार को बारिश होने के आसार जताए हैं। रविवार से मंगलवार के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। 

सचिन चौहान हत्याकांड : मोबाइल बरामदगी के लिए हत्यारोपी को रिमांड पर कानपुर ले गई पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed