फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra weather change rain dust storm alert for three days

आसमान पर छाए बादल, तापमान में गिरावट, जानिए अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Sun, 12 May 2019 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
agra weather change rain dust storm alert for three days
आसमान में छाए बादल
कई दिनों से 44 डिग्री के पास चल रहे पारे में रविवार को भी गिरावट आई। पिछले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। रविवार की शुरुआत बादलों की लुकाछिपी और धूल भरी हवाओं के साथ हुई। 
विज्ञापन


दोपहर बाद आसमान में बादलों के साथ धुंध छा गई, वहीं तापमान में गिरावट होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग थोड़ी राहत जरूर महसूस कर रहे हैं। हालांकि मौसम का मिजाज अभी और बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन हो सकता है। सोमवार से बुधवार के बीच आंधी के आसार हैं। कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को सुबह तेज गर्मी और दोपहर में कुछ देर बादलों की लुकाछिपी रही, लेकिन शाम को मौसम में बदलाव ज्यादा रहा। लू के थपेड़ों की जगह शाम को हवा चली, जिसने तपिश से राहत दी। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार सुबह से मौसम के तेवर ढीले पड़ गए। दोपहर को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed