फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was the new identity

आगरा को मिली नई पहचान, सीएम ने दिया ‘लोगो’

Sun, 15 Feb 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 15 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Agra was the new identity
सिटी ऑफ ताज के रूप में आगरा की पहचान दुनिया भर में है, लेकिन ब्रांडिंग के इस दौर में आगरा को वेलेंटाइन डे पर नई पहचान मिली। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘लोगो’ का अनावरण ताजमहल के साए में किया। ‘लोगो’ में आगरा और ताज दोनों का अक्श है। द होम ऑफ ताज यानी उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग के बाद हेरिटेज आर्क में शुमार किए गए बनारस और लखनऊ के साथ नोएडा को भी ‘लोगो’ के जरिए पहचान दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को ताज नेचर वॉक में ऑन लाइन डिजायन प्रतियोगिता ‘मेरा आगरा’ के विजेताओं को पुरस्कृत करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुनिया भर में ब्रांडिंग के लिए शहर का ‘लोगो’ लांच किया। नीदरलैंड दूतावास और द डिजायन विलेज द्वारा इसे तैयार किया गया। इसमें दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल और आगरा ‘ए’ एक साथ नजर आ रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जमाना ब्रांडिंग का है। नेता और नारों की ब्रांडिंग हो रही है तो पर्यटन बढ़ाने को आगरा और ताजमहल की ब्रांडिंग भी होनी चाहिए। ताज को पूरी दुनिया जानती है, इस लोगो से आगरा भी पहचान बनाएगा। लखनऊ, बनारस और नोएडा की ब्रांडिंग भी की जाएगी। बता दें कि हेरिटेज आर्क में लखनऊ, बनारस और आगरा शामिल हैं। नोएडा को आईटी और उद्योगों के चलते प्रमोट किया जाएगा। इन तीनों शहरों में भी ‘मेरा आगरा’ की तरह ऑनलाइन डिजायन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे को मनाएं ताज डे
आगरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेलेंटाइन डे को ताज डे के रूप में प्रचारित करें। ताजमहल पर कुछ ऐसा करें कि पर्यटक खिंचे चले आएं। पर्यटकों के लिए ताज डे पर कुछ प्रोग्राम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed