फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was the hottest place in the state; the mercury rose three degrees above normal.

Agra News: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा, तीन डिग्री अधिक रहा पारा

Sun, 04 Oct 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Agra was the hottest place in the state; the mercury rose three degrees above normal.
आगरा। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शनिवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने नौ अक्तूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ये भी सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह से ही तेज धूप थी, दोपहर में गर्मी और उमस से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन




टॉप तीन शहरों में ये रहा तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
आगरा 37.6
झांसी 36.6
फतेहपुर 36.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed