फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News Update Today: reducing in number of COVID patients in agra

आगरा के लिए राहत की खबर, चार दिनों में तेजी से गिरा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ

Thu, 14 May 2020 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 May 2020 11:31 AM IST
सार

  • मई के पहले सात दिनों में 199 संक्रमित मिले। 
  • 8 से 13 मई (छह दिन) तक 107 मरीज बढ़े।

विज्ञापन
Agra UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News Update Today: reducing in number of COVID patients in agra
Coronaindia, Coronavirus Test - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राहत की खबर आई है। यहां नौ मई के बाद संक्रमित मरीज मिलने का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। बुधवार को सिर्फ आठ नए मामले मिले है। प्रशासन की रिपोर्ट अनुसार जिले में अब तक 785 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 379 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 25 की मौत हो गई है। 381 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन


ताजनगरी में एक अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन संख्या में इजाफा न हुआ हो। मई के पहले सप्ताह में संक्रमण की और रफ्तार तेज हो गई थी। मई के पहले सात दिनों में 199 संक्रमित मिले। 
विज्ञापन



हालांकि दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया। 8 से 13 मई (छह दिन) तक 107 मरीज बढ़े। राहत की बात यह है कि इस दौरान लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम आठ मरीज बुधवार को मिले। यह आंकड़ा मई के 13 दिनों में सबसे कम है। सबसे ज्यादा 54 मरीज तीन मई को मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में मिले कोरोना संक्रमित

पहला सप्ताह
01 मई- 22 
02 मई- 42
03 मई- 54 
04 मई- 24 
05 मई- 19
06 मई- 27 
07 मई- 11
कुल-     199 संक्रमित

दूसरा सप्ताह
08 मई- 28
09 मई- 37
10 मई- 13 
11 मई- 9 
12 मई- 12 
13 मई- 8 
कुल  -  107
 

तीन अधिकारियों पर गिरी चुकी है गाज

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट तब आई है, जब सरकार की सख्ती के बाद शीर्ष अधिकारियों की टीम आगरा में डेरा डाले हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के तीन उच्च अधिकारियों पर गाज भी गिर चुकी है।

बुधवार को एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी जैन को हटा दिया गया। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ मुकेश वत्स का तबादला हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed