फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Up News: Police found clues from CCTV footage in robbery and loot case

डकैती और लूटकांड: बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग

Tue, 04 Aug 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 12:25 PM IST
सार

  • डकैती: डाका डालने वाले बदमाश दिन में कैटरिंग, रात में करते थे वारदात
  • चांदी लूट: जेल में बंद बदमाशों से चांदी लूटने वालों का तलाश रहे सुराग 

विज्ञापन
Agra Up News: Police found clues from CCTV footage in robbery and loot case
डकैती कांड: पीड़ित परिवार से पूछताछ करती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पश्चिमपुरी स्थित बरखा विहार कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर शर्मा के घर में डकैती डालने वाले बदमाश आसपास के ही हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस की टीम गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


29 जुलाई को सात बदमाशों ने उमाशंकर शर्मा के घर में डकैती डाली थी। बदमाश लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर ले गए थे। कॉलोनी के बाहर एक स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश आ गए थे। इससे पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने आसपास के कई कैमरों के फुटेज चेक किए। बदमाश कुछ कैमरे में नजर आए हैं। वो ज्यादा दूर भी नहीं गए हैं। इससे बदमाशों के आसपास के ही होने का अंदेशा है। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- बेखौफ बदमाश: ताजनगरी में दिनदहाड़े 15 मिनट में छह लाख की डकैती, चार लाख की लूट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच बदमाशों की पहचान हो गई है। उनका गैंग नशा करके वारदात करता है। आम दिनों में गैंग के सदस्य कैटरिंग का काम करते हैं। इसी दौरान लूट करने वाली जगह को तय कर लेते हैं। पुलिस की टीम गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वो फरार हो गए हैं। 

आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां भी नहीं मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। कुछ सुराग मिल गए हैं। 

जेल में बंद बदमाशों से चांदी लूटने वालों का तलाश रहे सुराग

थाना शाहगंज के कोठी मीना बाजार में चांदी कारीगरों से 14.5 किलोग्राम चांदी की कतरन लूटने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस जेल में बंद अपराधियों से सुराग तलाशने में लगी है। चांदी लूट करने वाले बदमाशों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिलने के बाद एक टीम बदमाशों की पहचान के लिए जेल में भी गई। हालांकि फुटेज साफ नहीं होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी है। 

बोदला निवासी चांदी कारीगर श्याम सुंदर शर्मा और भीमसेन से 29 जुलाई को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोठी मीना बाजार पर 14.5 किलोग्राम चांदी की कतरन से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस को एक कैमरे में बदमाशों के फुटेज मिल गए। इसमें एक हेलमेट तो पीछे वाला बनियान पहने हुए नजर आ रहा है। फुटेज में चेहरे साफ नहीं नजर आ रहे हैं। 

पुलिस की एक टीम जेल में बंद बदमाशों से पहचान कराने गई। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। अब पुलिस को अंदेशा है कि गैंग आसपास का ही है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि गैंग की तलाश की जा रही है। फुटेज की मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed