फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra up board admission date increased

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई एडमिशन की डेट, शासन ने इस वजह से ये फैसला

Wed, 09 May 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 09 May 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
agra up board admission date increased
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के विद्यालयों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के प्रवेश 15 मई तक लिए जा सकेंगे। शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


सत्र के शुरुआत में जारी शैक्षणिक पंचांग में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 निर्धारित की गई थी। कक्षा 11 में प्रोविजनल प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तिथि थी। विद्यालयों में प्रवेश की स्थिति को देखते हुए शासन ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय के मुताबिक सभी प्रधानाचार्योँ को 15 मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है, उन्हें बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 11 मई से आवेदन फार्म भर सकेंगे। अंतिम तिथि 10 जुलाई 2018 है। 

आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्वीकार किया जाएगा। संबंधित छात्र-छात्राओं को अपने पंजीकृत विद्यालय से संपर्क करना होगा। 

परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये और प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न कर भेजना होगा। इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं (आंतरिक मूल्यांकन) 11 से 20 जुलाई के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से कराया जाना है। परीक्षार्थियों को इस अवधि में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed