{"_id":"62b03d7f0fbdf3704e10bfb2","slug":"agra-university-yoga-class-in-chhalesar-and-khandari-campus-big-event-will-be-held-on-21st-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विवि: छलेसर व खंदारी परिसर में सिखाया गया योग, 21 को होगा बड़ा आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विवि: छलेसर व खंदारी परिसर में सिखाया गया योग, 21 को होगा बड़ा आयोजन
Mon, 20 Jun 2022 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:57 PM IST
सार
अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी और छलेसर परिसर में रविवार को योग की क्लास लगी। छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराने के साथ उन्हें योग करने के फायदे बताए गए। वहीं 21 जून को प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में वृहद योग शिविर लगेगा।
विज्ञापन
छलेसर कैंपस में योगाभ्यास करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी और छलेसर परिसर में रविवार को योग की क्लास लगी। खंदारी परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ व छात्र कल्याण विभाग और छलेसर परिसर में शारीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग की ओर से आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराने के साथ उन्हें योग करने के फायदे बताए गए।
खंदारी परिसर में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान के निर्देशन में शिविर चल रहा है। एनएसएस के स्वयंसेवकों के अलावा बाकी छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग कर रहे हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह छह बजे से आयोजन होगा। रविवार को शिविर में ताड़ासन, वज्रासन, व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम तिवारी, शिव कुमार मिश्रा व पूर्व स्वयंसेवक रोशन सिंह माहौर ने किया।
छलेसर परिसर में आयोजित शिविर के पांचवें दिन मुख्य वक्ता बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की डॉ. अनुपम सक्सेना ने योग के माध्यम से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर अपने विचार रखे। कार्यशाला के समन्वयक व शारीरिक शिक्षा व खेलकूद के निदेशक डॉ. अखिलेश सक्सेना ने शिविर में शामिल हुए विभिन्न खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. श्यामवीर सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह भदौरिया, ऋषि जैन, उरदेव तोमर, ब्रजराज सिंह आदि शामिल रहे।