फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University withheld the results of 27255 students know reason

Agra University Results 2022: आगरा विवि ने रोके 27,255 छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम, जानें वजह

Thu, 14 Jul 2022 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 03:10 PM IST
सार

करीब 50 कॉलेजों ने कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद उसे सत्यापित नहीं किया है। 

विज्ञापन
Agra University withheld the results of 27255 students know reason
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 50 कॉलेजों के 27,255 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 2021-22 का स्नातक प्रथम सत्र का परिणाम लटका हुआ है। छात्र-छात्राओं को जो परिणाम मिला है, उसमें एमडब्ल्यू (मार्क्स वेटिंग) लिखा हुआ है। संबंधित कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद उसे सत्यापित नहीं किया है। 
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई सूची 

छात्र-छात्राओं के परिणाम से एमडब्ल्यू हटे और उनका परिणाम पूर्ण हो सके, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दूसरी बार कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है। 12 जुलाई को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने फिर से कॉलेजों को निर्देशित किया वह अंकों को सत्यापित कर दें, जिससे छात्र-छात्राओं का परिणाम पूर्ण हो सके। साथ ही आंतरिक परीक्षा के अंकों को सत्यापित न करने वाले कॉलेजों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है। 
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को होना पड़ रहा परेशान 

कॉलेजों के नाम, पाठ्यक्रम, विषय कोड, विषय, अधिकतम अंक और छात्र-छात्राओं की संख्या दी गई है। कॉलेजों की ढिलाई की वजह से छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। गत दिनों अधूरा परीक्षा परिणाम दिए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed