{"_id":"693b96e21be4611ac30b43f5","slug":"agra-university-students-to-visit-russia-for-language-training-as-russian-students-come-to-india-to-learn-hind-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रूसी भाषा सीखने जाएंगे विवि के छात्र, रूस वाले हिंदी सीखने आ रहे आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रूसी भाषा सीखने जाएंगे विवि के छात्र, रूस वाले हिंदी सीखने आ रहे आगरा
Fri, 12 Dec 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:45 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला के समापन पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने रूस के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केएम इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी रूसी भाषा सीखने अगले महीने रूस जाएंगे। इसे सीखने पर वे कई क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकेंगे। रूस के विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ने आएंगे।
विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला के समापन पर इस प्रकल्प को और बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के रूसी विज्ञान एवं संस्कृति केंद्र के सहयोग से छात्रों का दल रूसी भाषा सीखने जाएगा।
इसी तरह अगले साल फरवरी में रूस के 4 विद्यार्थी हिंदी सीखने आ रहे हैं। इससे द्विभाषी होने से कॅरिअर बनाने में आसानी होगी। इस कार्यशाला में रूस के दो विद्यार्थी भी शामिल हुए। कुलपति प्रो. आशु रानी ने उन्हें सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालय के अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में विदेशी भाषा विभाग के समन्वयक डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. आदित्य प्रकाश, विशाल शर्मा, अंगद कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।