फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Second semester examinations of first year of graduation starting from 13 August

Agra University: 13 अगस्त से शुरू हो रहीं स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं

Fri, 05 Aug 2022 12:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 12:36 AM IST
सार

आगरा विवि में स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से कराई जाएंगी। इसको लेकर  बृहस्पति भवन में बैठक हुई। तय किया गया कि नोडल केंद्रों पर इस बार स्ट्रांग रूम की व्यवस्था अलग होगी।

विज्ञापन
Agra University Second semester examinations of first year of graduation starting from 13 August
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर (बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों) की परीक्षाएं 13 अगस्त से कराई जाएंगी। तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में बैठक हुई। तय किया गया कि नोडल केंद्रों पर इस बार स्ट्रांग रूम की व्यवस्था अलग होगी। स्ट्रांग रूम में अब प्रश्नपत्र के अलावा कुछ और नहीं रखा जाएगा।  

विज्ञापन

   

लिया गया ये निर्णय 

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परीक्षा शुरू होने के पहले दिन से ही प्रत्येक नोडल केंद्र पर एक डिजिटल लॉक आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) की व्यवस्था की जाएगी। 10 अगस्त को सभी नोडल केंद्रों के प्रभारियों के साथ बैठक होगी। उनके साथ परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। परीक्षा समिति की बैठक आठ अगस्त को प्रस्तावित है। यह भी तय हुआ कि आवासीय इकाई की परीक्षाओं के संचालन के लिए एक वरिष्ठ प्रोफेसर को परीक्षा नियंत्रक (आवासीय इकाई) का प्रभार दिया जाएगा, जिससे परीक्षाएं सुचारु रूप से कराई जा सकें।

विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश, वित्त अधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीन अकादमिक प्रो. संजीव कुमार, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. मनु प्रताप सिंह और सहायक कुलसचिव ममता सिंह की उपस्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से न जुड़ने वाले कॉलेज केंद्र नहीं बनेंगे

बैठक में तय किया गया कि गत परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जो भी परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल से नहीं जुड़े थे, उन कॉलेजों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। आगरा और अलीगढ़ मंडल के परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए थे, कंट्रोल रूम प्रभारियों ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से न जुड़ने वाले केंद्रों की सूची बना रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed