फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University's result lagged behind this time too surprising reason revealed

Agra University: आगरा  विश्वविद्यालय का इस बार भी पिछड़ गया रिजल्ट, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Fri, 23 Aug 2024 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 09:54 AM IST
सार

आगरा  विश्वविद्यालय का रिजल्ट इस बार भी पिछड़ रहा है। बताया गया है कि  इसकी मुख्य वजह ओएमआर शीट में आ रही नमी है, जिसकी वजह से स्कैनिंग में दिक्कत आ रही है। 
 

विज्ञापन
Agra University's result lagged behind this time too surprising reason revealed
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि, बीएड और एमएड के परिणाम अगले सप्ताह तक घोषित हो सकेंगे। बारिश के मौसम की वजह से ओएमआर शीट में नमी आ गई है। इससे स्कैनिंग में दिक्कत हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिणाम जारी करने की प्रस्तावित तिथि 25 अगस्त रखी थी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएलएलबी में 3912, एलएलबी में 9123, बीएड में 35132 और एमएड 973 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षा के बाद इनकी ओएमआर शीट की स्कैनिंग शुरू कर दी गई थी। सबसे ज्यादा ओएमआर शीट बीएड पाठ्यक्रम में हैं।
विज्ञापन


बारिश के कारण ओएमआर शीट में नमी आ गई है। इससे बीएड की स्कैनिंग करने की गति प्रभावित हो रही है।अन्य पाठ्यक्रम का स्कैनिंग कार्य पूरा हो गया है। इनके परिणाम बनाने की तैयारी हो रही है। 31 अगस्त तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम और पंजीकृत छात्र:
पाठ्यक्रम सेमेस्टर             छात्र
बीएएलएलबी प्रथम             1590
बीएएलएलबी द्वितीय             560
बीएएलएलबी तृतीय             567
बीएएलएलबी चतुर्थ             840
बीएएलएलबी पंचम             355
बीएड             प्रथम             13154
बीएड             द्वितीय             21978
एलएलबी प्रथम             4123
एलएलबी द्वितीय             2619
एलएलबी तृतीय             2381
एमएड            द्वितीय             365
एमएड            तृतीय             273
एमएड            चतुर्थ             335
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed