फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra university Report could not be sent for NAAC inspection yet know the reason

Agra university: नैक निरीक्षण के लिए अभी तक नहीं भेजी जा सकी रिपोर्ट, जानें वजह

Tue, 19 Jul 2022 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 10:34 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी विभागों से जानकारी मांगी है। 12 अगस्त को राजभवन में प्रस्तुतीकरण देना है।
 

विज्ञापन
Agra university Report could not be sent for NAAC inspection yet know the reason
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) के निरीक्षण के लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) नहीं भेजी है। मई 2022 में विश्वविद्यालय को नैक से प्राप्त ग्रेडिंग की अवधि समाप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय नैक टीम का निरीक्षण कराने के लिए तैयारी करीब छह माह से कर रहा है। नैक के पोर्टल पर एसएसआर फीड अभी तक नहीं कर पाया है।

विज्ञापन

 2017 में नैक टीम का कराया था निरीक्षण

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2017 में नैक टीम का निरीक्षण कराया था। बी-प्लस प्लस ग्रेड मिला था। निरीक्षण के लिए प्रभारी कुलपति संस्थानों और विभागों से पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन ले चुके हैं। एक बार राजभवन में भी प्रस्तुतीकरण दिया जा चुका है। नैक के विशेषज्ञों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। 12 अगस्त को दोबारा राजभवन में प्रस्तुतीकरण देना है।

विज्ञापन

दिसंबर तक नैक के पोर्टल पर फीड किया जाएगा एसएसआर

विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि एसएसआर के संबंध में सभी विभागों से नैक के सातों मानकों पर 31 जुलाई तक जानकारी मांगी है। सभी से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दिसंबर तक नैक के पोर्टल पर एसएसआर फीड किया जाएगा। राजभवन में भी प्रस्तुतीकरण देने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed