Agra University: परीक्षार्थियों के आवंटन के बिना ही जारी कर दी केंद्रों की अंतिम सूची, 189 हुई संख्या
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है, इसे देखकर कॉलेज 18 अगस्त को दोपहर 02 बजे तक साक्ष्य के साथ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची बुधवार शाम जारी कर दी। प्राथमिक सूची की अपेक्षा 10 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। अब केंद्रों की संख्या 189 हो गई है। हालांकि अंतिम सूची भी परीक्षार्थियों के आवंटन के बिना जारी की गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से 179 केंद्रों की प्राथमिक सूची 11 अगस्त को जारी की गई थी। उस पर 12 अगस्त की शाम चार बजे तक आपत्तियां मांगी गई थीं। परीक्षार्थियों का आवंटन न होने से कॉलेजों की ओर से आपत्तियां दर्ज नहीं कराई जा सकी थीं। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए 70 से अधिक प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए थे। उनके आधार पर दस नए केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करा दी गई है, इसे देखकर कॉलेज 18 अगस्त को दोपहर 02 बजे तक साक्ष्य के साथ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
69513 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे
स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 99,402 छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 17 अगस्त को शाम तक 77,913 छात्र-छात्राओं का एमआईएस जनरेट किया गया, जबकि फॉर्म 69513 के भरे गए। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अभी चल रही है। सभी के परीक्षा फॉर्म न भरे जाने की वजह से ही परीक्षार्थियों का आवंटन केंद्रों की अंतिम सूची में नहीं किया जा सका।
प्रवेशपत्र खुद निकाल सकेंगे परीक्षार्थी
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रवेशपत्र के लिए परीक्षार्थियों को संबंधित कॉलेज की दौड़ न लगानी पड़े इसलिए व्यवस्था बनाई जा रही है कि परीक्षार्थी खुद अपना प्रवेशपत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकें। परीक्षार्थी अपना नाम और जन्मतिथि डालकर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।