{"_id":"635ffd004afbd6547a7e75d4","slug":"agra-university-opened-after-holiday-crowd-of-students-at-help-desk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: छुट्टी के बाद खुला आगरा विश्वविद्यालय, तो हेल्प डेस्क पर लग गई विद्यार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: छुट्टी के बाद खुला आगरा विश्वविद्यालय, तो हेल्प डेस्क पर लग गई विद्यार्थियों की भीड़
Mon, 31 Oct 2022 10:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:21 PM IST
सार
दिवाली के अवकाश के बाद करीब सप्ताह भर बाद आगरा विश्वविद्यालय खुला तो हेल्प डेस्क और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर छात्रों की भीड़ दिनभर लगी रही।
विज्ञापन
डॉ भीमराव विश्वविद्यालय आगरा का भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क और अधिकारियों के कार्यालयों में छात्रों की भीड़ रही। हेल्प डेस्क और अधिकारियों के पास 485 छात्र समस्या लेकर आए। इनमें डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन, शैक्षणिक रिकॉर्ड सत्यापन के मामले अधिक रहे।
दिवाली के अवकाश के बाद करीब सप्ताह भर बाद विश्वविद्यालय खुला। इसके कारण हेल्प डेस्क, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और सहायक कुलसचिव कार्यालय के बाहर छात्रों की भारी भीड़ रही। इसमें 485 प्रार्थनापत्र आए। 250 से अधिक प्रार्थनापत्र विश्वविद्यालय को ऑनलाइन मिले हैं। इसमें डिग्री-अंकतालिका न मिलने, अंकतालिका में त्रुटियों के सुधार करवाने, शैक्षणिक रिकॉर्ड सत्यापित करवाने, नामांकन संख्या समेत अन्य कार्य के अधिक रहे।
इनके प्रार्थनापत्र लेकर सात दिन में समाधान करवाने का भरोसा दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दिवाली बाद पेंडेंसी बढ़ गई है। छात्रों के प्रार्थनापत्र लेकर इनको रजिस्टर में दर्ज करवाते हुए समाधान करवाने के लिए संबंधित पटलों पर भेज दिया है।