{"_id":"62d0db0e17aac83512134a1b","slug":"agra-university-omr-examination-still-result-not-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: ओएमआर शीट आधारित कराई गई परीक्षा, फिर भी पिछड़ा विवि, नहीं आया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: ओएमआर शीट आधारित कराई गई परीक्षा, फिर भी पिछड़ा विवि, नहीं आया परिणाम
Fri, 15 Jul 2022 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:42 AM IST
सार
आगरा विवि की मुख्य परीक्षाओं का एक भी परिणाम जारी नहीं हो सका है, जिसकी वजह से छात्र-छात्राएं परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं का एक भी परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाया है। परीक्षाएं 20 जून को संपन्न हो गई थीं। परिणाम जल्द जारी करने के उद्देश्य से अधिकतर परीक्षाएं ओएमआर शीट आधारित कराई गई थीं। परिणाम जारी न होने से विद्यार्थी परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि यूएफएम कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियां चल रही हैं। जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा। उनका कहना है कि जिन कॉलेजों का परीक्षा शुल्क बकाया है, उनका परिणाम नहीं जारी किया जाएगा। फीस जमा करने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। फीस न जमा होने की स्थिति में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं हैं परेशान
स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मुख्य परीक्षा दी थी। स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम जारी न होने से छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन के लिए प्राप्तांक भरना होता है। सूत्रों के मुताबिक अनफेयर मीन (यूएफएम) की रिपोर्ट समय से न मिलने की वजह से परिणाम में देरी हो रही है। बीकॉम का परिणाम तैयार है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यूएफएम की रिपोर्ट आईईटी में बनाए गए आगरा व अलीगढ़ मंडल के कंट्रोल रूम और उड़नदस्ता प्रभारी को देनी थी।
विज्ञापन
की जा रही समीक्षा