फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University More than 1 lakh seats will remain vacant in undergraduate and postgraduate courses

Agra University: स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में 1 लाख से अधिक सीटें रहेंगी खाली, जानें वजह

Wed, 03 Aug 2022 01:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 01:30 PM IST
सार

स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में 84 हजार छात्र-छात्राओं ने वेब पंजीकरण कराया है, जबकि स्नातक स्तर बीए में 1,04,398 और बीएससी में 72,710 सीटें, बीकॉम में 15,894 सीटें हैं। इससे प्रवेश अपेक्षाकृत कम होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Agra University More than 1 lakh seats will remain vacant in undergraduate and postgraduate courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व आवासीय इकाई के संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में 1 लाख से अधिक सीटें खाली रहेंगी। 31 जुलाई को विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी गई। अभी करीब 84 हजार छात्र-छात्राओं ने वेब पंजीकरण कराया है। जबकि बीए में ही 1,04,398 सीटें हैं। इससे प्रवेश अपेक्षाकृत कम होने की आशंका है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 31 जुलाई तक स्नातक पाठ्यक्रम में करीब 70 हजार और परास्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 14 हजार छात्र-छात्राओं ने वेब पंजीकरण कराया है। वेब पंजीकरण के अनुरूप करीब एक चौथाई छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं लेते हैं। 31 जुलाई तक बीए में प्रवेश के लिए महज 27,290 छात्राओं ने, बीएससी के लिए 17,655 ने, बीकॉम के लिए 6839 ने, बीएससी कृषि के लिए 3512 ने, बीबीए के लिए 2285 ने, बीसीए के लिए 1281, बीएएलएलबी के लिए 1315 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है। 
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों में बीए में 1,04,398, बीएससी में 72,710, बीकॉम में 15,894, बीएससी कृषि में 4280, बीबीए में 3300, बीसीए में 2790 सीटें हैं। अभी तक किसी भी पाठ्यक्रम में सीट के अनुपात में 50 फीसदी आवेदन भी नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह का कहना है कि अंतिम अंतिम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम अभी नहीं आए हैं, परास्नातक में वेब पंजीकरण व प्रवेश बढ़ेगा। वेब पंजीकरण की प्रक्रिया स्नातक और परास्नातक स्तर पर दोबारा शुरू की जा रही है, संख्या और बढ़ेगी। गत वर्षों में भी सभी सीटें नहीं भर पा रही थीं। एडेड कॉलेजों की सीटें भर जाती हैं, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की खाली रह जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी मान्यता वाले पाठ्यक्रमों की सीटों का ब्योरा ही दिया

प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि अभी उनके पास स्थायी मान्यता वाले पाठ्यक्रमों की सीटों का ब्योरा है। अस्थायी मान्यता वाले पाठ्यक्रमों का ब्योरा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नहीं दिया गया है। अस्थायी मान्यता वाले पाठ्यक्रमों की संख्या आने के बाद सीटें और बढ़ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed