Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Makes AI and Cyber Security Courses Mandatory for UG Students

ये अनिवार्य है: बीए-बीएससी के विद्यार्थियों को को पढ़नी होगी एआई और साइबर सिक्योरिटी, जानें कितनी लगेगी फीस

Thu, 05 Nov 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक के द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी और एआई के कोर्स अनिवार्य किए हैं। एआई कोर्स के लिए 300 रुपये और साइबर सिक्योरिटी के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
 

विज्ञापन
Agra University Makes AI and Cyber Security Courses Mandatory for UG Students
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और साइबर सिक्योरिटी के कोर्स अनिवार्य कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को अलग से पंजीकरण कराना होगा और शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन


स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एआई फॉर एवरीवन कोर्स अनिवार्य किया गया है। इसके पंजीकरण के लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। एआई फॉर एवरीवन तीन क्रेडिट का कोर्स होगा, जिसकी कुल अवधि 75 घंटे निर्धारित की गई है। इसकी परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 40 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर होगी, जबकि 60 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा एलएमएस (लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी साइबर सिक्योरिटी का कोर्स करना होगा। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को एलएमएस पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड संबंधित कॉलेज के एसपीओसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। कोर्स के संचालन और निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने जिला स्तर पर समन्वयक भी नामित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के प्रो. एसपी सिंह और श्रीमती बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्रो. पूनम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजाबाद में प्रो. रेणु वर्मा, शिकोहाबाद में प्रो. वीके सिंह, मैनपुरी में प्रो. मनोज कुदेसिया और मथुरा में प्रो. प्रवीण अग्रवाल जिला समन्वयक बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed