फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University imposed a ban on cheating four colleges were fined Rs 50,000 each

Agra University: आगरा विवि ने लगाई नकल पर लगाम, चार कॉलेजों पर 50-50 हजार का जुर्माना

Thu, 28 Nov 2024 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 11:44 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने कैमरा लिंक नहीं कराने वाले चार कॉलेजों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी कैमरा लिंक नहीं करवाया गया तो परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Agra University imposed a ban on cheating four colleges were fined Rs 50,000 each
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में परीक्षा केंद्रों में जमकर नकल कराई जा रही है। परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी फिरोजाबाद के तीन और मथुरा के एक केंद्र ने सीसीटीवी कैमरा विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से लिंक नहीं करवाए हैं। अब इन केंद्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही दो दिन के भीतर कैमरा लिंक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी काॅलेजों ने सीसीटीवी कैमरा लिंक नही करवाए तो इनके केंद्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू हुई हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में बने नियंत्रण कक्ष से जोड़ा है। यहां जिलेवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान संबंधित जिले की परीक्षा की निगरानी करते हैं। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों के सीसीटीवी कैमरा बंद नजर आते हैं। बार-बार संपर्क करने पर तकनीकी खामी का हवाला देते हुए संचालक कैमरा ऑन नहीं करते। वहीं चार कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने एक सप्ताह बीतने के बाद भी नियंत्रण कक्ष से अपने कैमरे लिंक नहीं करवाए हैं। इसमें फिरोजाबाद के तीन और मथुरा का एक कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन



 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया सीसीटीवी लिंक नहीं कराना बेहद आपत्तिजनक है। इन चारों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही दो दिन के अंदर नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरा लिंक नहीं करवाने पर इन परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया जाएगा।

इन पर लगाया गया है 50 हजार का जुर्माना
- महर्षि दयानंद महाविद्यालय, सिरसागंज, फिरोजाबाद (कोड 268)
- ग्रामोदय महाविद्यालय, एका, फिरोजाबाद (कोड 499)
- श्रीमती विनोद देवी महाविद्यालय, एका, फिरोजाबाद (कोड 638)
- श्री प्रहलाद मुखिया महाविद्यालय जतीपुरा रोड, गोवर्धन, मथुरा (कोड780)

ये भी पढ़ें -   तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा



 

अब कैमरा बंद मिला तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन किसी कीमत पर नकल नहीं होने देगा। नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहने को कहा गया है। अगर परीक्षा के दौरान किसी परीक्षा केंद्र का सीटीसीवी कैमरा बंद पाया जाता है तो ऐसे कॉलेजों को चिह्नित कर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed