{"_id":"63dfdafbec2ef738c75b9060","slug":"agra-university-examination-forms-will-be-filled-by-the-institutes-and-departments-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: संस्थानों व विभागों की ओर से भरवाए जाएंगे परीक्षा फॉर्म, फिर जमा हो सकेगी परीक्षा फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: संस्थानों व विभागों की ओर से भरवाए जाएंगे परीक्षा फॉर्म, फिर जमा हो सकेगी परीक्षा फीस
Mon, 06 Feb 2023 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:06 AM IST
सार
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म विभागों और संस्थानों की ओर से भरे जाने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राओं की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया चार जनवरी से शुरू हो गई है। फार्म संबंधित विभाग व संस्थान की ओर से भरवाया जा रहा है।
परीक्षा फॉर्म भरने की जो व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर से बनाई गई है, उसमें छात्र-छात्राएं सीधे फॉर्म नहीं भर सकते हैं। विभागाध्यक्ष व निदेशक के माध्यम से उनका परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। इनके सत्यापन करने के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं को फीस जमा करने का अवसर मिलेगा। वह वेबसाइट पर जाकर अपनी फीस जमा कर सकेंगे।
जानकारी के अभाव में कुछ छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर खुद फॉर्म भरने की कोशिश कर रहे हैं, फॉर्म भरे न जाने से परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म विभागों और संस्थानों की ओर से भरे जाने शुरू हो गए हैं। छात्र-छात्राओं को अपने विभाग व संस्थान में संपर्क करके प्रक्रिया को समझ लेना चाहिए।