फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Exam Paper Leaked Police Arrests Principal Send Jail

पेपर लीक मामला: जेल भेजे आरोपी प्राचार्य और कंप्यूटर ऑपरेटर, चार युवक गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2020 02:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Mar 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Agra University Exam Paper Leaked Police Arrests Principal Send Jail
प्राचार्य व ऑपरेटर को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नोडल अधिकारी व ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय के प्राचार्य और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। नोएडा में इलाज कराने के बाद घर पहुंचते ही प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जूलॉजी का पेपर लीक हो गया था। विवि के कुलपति ने टीम गठित कर शुक्रवार मध्यरात में ही टूंडला में बनाए नोडल सेंटर ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज पर छापा मारा था। टीम को कॉलेज में पेपरों के सेट कम मिले थे।
विज्ञापन


बाद में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह के आवास से बरामद हुए थे। साथ ही बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा की एक ओआरएम सीट भी बरामद हुई थी। टीम ने सभी दस्तावेज जब्त करते हुए गत शनिवार को प्राचार्य बहादुर सिंह, लिपित वीरेंद्रपाल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इमरान रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्राचार्य नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हो गए थे। सोमवार शाम विवि की टीम ने समस्त दस्तावेजों को पुलिस के हवाले कर दिया था। दस्तावेज मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी।

पुलिस ने इलाज करा रहे अस्पताल को चिह्नित कर प्राचार्य की निगरानी शुरू कर दी थी। बुधवार को प्राचार्य अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लौटे तभी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से ही कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इमरान रजा को भी गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर दोनों जेल भेज दिया।

विवि पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी नोडल ऑफिसर व प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इमरान रजा को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा आरोपी फरार है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, फिरोजाबाद।

चार युवकों को भी गिरफ्तार किया
विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में पुलिस ने लीक हुए पेपर को बेचने वाले चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक फ़िरोजाबाद के रहने वाले हैं। इनके नाम उज्जवल गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता, प्रखर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी सुहाग नगर, विकास कुशवाहा पुत्र अमर सिंह कुशवाह निवासी मालवीय नगर, गुलशन पुत्र रामबाबू निवासी संतनगर, थाना दक्षिण, हैं। पुलिस शिकोहाबाद के एक युवक सहित अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed