फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Exam Form For Private Will Apply Now For 2021

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म भरना है तो न करें देर, पढ़िए पूरी खबर

Mon, 22 Mar 2021 12:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Mar 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Agra University Exam Form For Private Will Apply Now For 2021
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म आज से भरे जा रहे हैं। आवेदन फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.dbrau.org.in पर जाकर फार्म भरना होगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक छात्रों को विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों/परीक्षा केंद्रों पर पंजीकरण कराना होगा। आवेदन के लिए पात्रता के संबंध में जानकारी और संचालित पाठ्यक्रमों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 अप्रैल तक फार्म भरा जा सकेगा। इस बार राज्य विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरवाने का निर्णय संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति पर छोड़ दिया गया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने व्यक्तिगत परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमबीबीएस की पूरक परीक्षाएं 23 मार्च से 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल बैच 2018 ओल्ड कोर्स, द्वितीय प्रोफेशनल बैच 2017 और फाइनल प्रोफेशनल पार्ट प्रथम बैच 2016 के छात्र-छात्राओं की पूरक परीक्षाएं 23 मार्च से होगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक परीक्षा में एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा, कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज मथुरा, रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर के परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। बीफार्मा विभाग, खंदारी में परीक्षाएं होंगी। एक अप्रैल को परीक्षाएं संपन्न होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed