फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Datesheet of BPED exams 2023 released exam will start from this date

Agra University: बीपीएड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इस डेट से शुरू होंगे एग्जाम; इस तरह करें डाउनलोड

Mon, 08 May 2023 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 08:49 PM IST
सार

बीपीएड छात्रों ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा, तो वहीं शाम को बीपीएड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Agra University Datesheet of BPED exams 2023 released exam will start from this date
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर सोमवार को बीपीएड के छात्रों ने परीक्षाओं को कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के साथ बीपीएड छात्रों ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शाम को बीपीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड तृतीय समेस्टर के लगभग 90 छात्र और महाविद्यालयों में बीपीएड के 400 छात्र परीक्षा न होने से परेशान थे। उन्होंने सोमवार को छात्र संगठनों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन कर परीक्षाओं की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पुनीत कुमार ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विभाग के सत्र 2021-22 में बीपीएड की परीक्षाएं दिसंबर में हो जानी चाहिए थीं, पर अनियमितताओं के कारण मई तक नहीं हुई। 
विज्ञापन


उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उपाध्यक्ष नितिन कुशवाह ने चेतावनी दी कि डेट शीट जारी न होने पर विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय में उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान सागर चौधरी, राजधर्मा, योगेश यादव, जसवंत बघेल, आनंद प्रकाश, अमर सिंह, दीपक कश्यप, कुलदीप वर्मा, शालिनी, रितु शर्मा, इशिका सिंह, मनीष शर्मा, शिवम कुमार, अजय कुमार, रविंद्र सिंह, शिवकेश, आशीष कुमार, आयुष कुमार, योगेश कुमार, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें शादी में बवाल: नाश्ते को लेकर छिड़ी ऐसी बहस, जयमाला से पहले भागा दूल्हा; बिना दुल्हन के लौटी बरात

एनएसयूआई ने भी सौंपा ज्ञापन

एबीवीपी के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्रों के नाम पर हो रही अनियमिताओं से अवगत कराया और नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षाएं जल्द कराने की मांग की। प्रदेश सचिव कुलदीप दीक्षित, ललित त्यागी, हेमंत जादौन, सोनू जादौन, अनिल सूर्यवंशी, प्रिंस गुप्ता, धीरज, अंकित, विपिन, गोविंद, प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - इंसानियत शर्मसार: वृद्ध महिला पर बिगड़ी आधी से भी कम उम्र के युवक की नियत, हैवानियत की हदें कीं पार

शाम को जारी किया बीपीएड परीक्षा कार्यक्रम

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने शाम को बीपीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं का मुख्य कार्यक्रम और पुर्नपरीक्षा की डेट शीट जारी कर दी। इसके मुताबिक 23 मई से 26 मई के बीच परीक्षाएं होंगी। 23 मई से बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर डेट शीट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed