फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom ran before Jaymala Baraat returned without bride due to debate broke out over breakfast

शादी में बवाल: नाश्ते को लेकर छिड़ी ऐसी बहस, जयमाला से पहले भागा दूल्हा; बिना दुल्हन के लौटी बरात

Mon, 08 May 2023 07:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 07:28 PM IST
सार

दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शादी नहीं हो सकी और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। 

विज्ञापन
groom ran before Jaymala Baraat returned without bride due to debate broke out over breakfast
शादी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में आई बरात के दौरान बरातियों एवं घरातियों में नाश्ते को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। मामला बढ़ा तो दूल्हा मौके से फरार हो गया। मामला थाने में पहुंच गया। फिर दोनों पक्षों की ओर से शादी न करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना जसराना के एक गांव निवासी युवती की शादी परिजन ने थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी। बरातियों के स्वागत एवं शादी के कार्यक्रमों को संपन्न कराने के लिए युवती पक्ष ने जसराना के एक मैरिज होम को बुक कर लिया। तय समय पर रविवार को बरात मैरिज होम पहुंची। बरातियों का स्वागत-सत्कार करने के साथ के साथ नाश्ता कराया जा रहा था। इसी दौरान एक नाश्ते को लेकर बरातियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  इंसानियत शर्मसार: वृद्ध महिला पर बिगड़ी आधी से भी कम उम्र के युवक की नियत, हैवानियत की हदें कीं पार

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो गई मारपीट 

बरातियों द्वारा किए जा रहे हंगामा का विरोध घरातियों ने किया तो आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़कर थाना ले आई। इसी दौरान अचानक दूल्हा गायब हो गया। 

ये भी पढ़ें -  घर में युवक की नृशंस हत्या: आवारा कुत्तों ने चेहरा नोंच खाया, मुंह में खून लगा देख ग्रामीणों को चला पता

हो गया समझौता 

दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें शादी की बात नहीं बन सकी। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि रात में मारपीट एवं हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। दो लोगों को पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। किसी पक्ष ने थाने आकर कोई शिकायत नहीं की है।

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी की 'गालीबाज' जेलर: कोमल मंगलानी का एक और वीडियो वायरल, सिंघम स्टाइल में बनाई रील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed