फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra university B.Ed 2013 exam result will be released soon

जल्द खत्म होगा हजारों छात्रों का इंतजार, बीएड-2013 का परीक्षाफल तैयार, जानें कब होगा घोषित

Fri, 04 Oct 2019 12:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
agra university B.Ed 2013 exam result will be released soon
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड 2013 का परिणाम इसी हफ्ते जारी करने की तैयारी की है। परिणाम तैयार करा लिया गया है। हालांकि परिणाम अधूरा जारी किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं की कापियों में कुछ विसंगतियां हैं उन्हें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 18500 छात्र-छात्राओं का परिणाम तैयार कराया है। करीब 1500 विद्यार्थियों का परिणाम लटकेगा। करीब 3500 कापियों पर शिक्षकों ने विसंगति बताकर काम नहीं किया। बीएड वर्ष 2013 की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद फर्जीवाड़ा पकड़ में आने से परिणाम पर रोक लगा दी गई थी। 
विज्ञापन


कापियों में अंक काटकर बढ़ाए गए थे। फॉइल और चार्ट में छेड़छाड़ की गई थी। बाद में संबंधित सत्र की फॉइल और चार्ट गायब भी कर दिए गए, इससे परिणाम लटक गया। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कमेटी बनाकर साफ सुथरी कापियों का परिणाम निकालने का निर्णय लिया। शिक्षकों ने नंबरों की फॉइल बनाकर एजेंसी को दी। एजेंसी ने चार्ट बना दिया है और कोलेशन भी हो चुका है।

कुछ और छात्रों का हो सकता था भला

सूत्रों के मुताबिक शिक्षक चाहते तो कुछ और छात्र-छात्राओं का भला हो सकता था। जिन कापियों में गड़बड़ियां की गई हैं, नंबर काटे गए हैं, उनकी फॉइल नहीं बनाई गई है। वहीं, तमाम ऐसी कापियों को भी नहीं छुआ गया, जिसमें छोटी-मोटी त्रुटियां हैं। बीएड वर्ष 2013 की जांच चल रही है। शिक्षक खुद न फंसे, इसलिए तमाम कापियां को शामिल नहीं किया गया।

जिन छात्र-छात्राओं के परिणाम तैयार हैं, उसको दो-तीन दिन के अंदर ही जारी करा दिया जाएगा। जिन छात्रों की फॉइल नहीं बनाई गई है उनको दीक्षांत समारोह के बाद शिक्षकों की टीम बनाकर तैयार कराया जाएगा।  -डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, कुलपति


दोषी पर नहीं हुई कार्रवाई

परिणाम जिसके चलते अभी तक लटका है, गड़बड़ी के दोषियों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। न केवल गड़बड़ी की गई, चार्ट तक गायब कर दिया गया था। उस समय के अधिकतर अधिकारी बदल चुके हैं, वर्तमान अधिकारी मामले से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed