फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra unit of STF arrested shooter Lawrence Yusuf of notorious Rajesh Tonta gang with bounty of fifty thousand

Agra: बिल्डर से रंगदारी मांगने पर रडार पर आया था लारेंस, टोंटा की पत्नी और बेटे की तलाश जारी

Sun, 05 Nov 2023 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 12:34 AM IST
सार

बिल्डर से रंगदारी मांगने पर लारेंस रडार पर आया था। एसटीएफ की आगरा यूनिट ने उसे गिरफ्तार किया। अब टोंटा की पत्नी और बेटे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Agra unit of STF arrested shooter Lawrence Yusuf of notorious Rajesh Tonta gang with bounty of fifty thousand
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एसटीएफ की आगरा यूनिट ने हाथरस के कुख्यात राजेश टोंटा गैंग के 50 हजार के इनामी शूटर लारेंस यूसुफ को गिरफ्तार किया। टीम ने उससे रातभर पूछताछ की। पूछताछ में जानकारी मिली है कि टोंटा की हाथरस में बेनामी संपत्तियां हैं, जो आने वाले दिनों में हाथरस में खूनखराबे की वजह बन सकती हैं। टोंटा की हत्या के बाद उसकी पत्नी ने अपने पड़ोसी बिल्डर संजीव रावत को चिह्नित किया था। उसे धमकाने का काम लारेंस को सौंपा था।

विज्ञापन


न्यू विजय नगर कालोनी निवासी बिल्डर संजीव रावत ने लारेंस यूसुफ, टोंटा की पत्नी कनक शर्मा और बेटे राज के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था। रावत मूल रूप से हाथरस में टोंटा के पड़ोस का रहने वाले हैं। इसी मुकदमे में नामजद होने के बाद लारेंस पर एसटीएफ ने शिकंजा कसना शुरू किया था। एसटीएफ ने लारेंस को भरतपुर से गिरफ्तार किया। वह टोंटा के साथ कई वारदातों में शामिल रहा था। बृजेश मावी हत्याकांड में भी शामिल था। लंबा समय उसने जेल में गुजारा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रील ने ले ली जान: चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा; ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 में हाथरस पुलिस ने लारेंस और टोंटा के बेटे राज को एनडीपीएस में जेल भेजा था। हाथरस में उसके खिलाफ बिल्डर रावत के भाई ने शिकायत की थी। पुलिस ने लारेंस यूसुफ से पूछा कि वह बिल्डर संजीव रावत के पीछे क्यों पड़ा है। यूसुफ ने पुलिस को बताया कि टोंटा तो मर चुका है। उसकी कई बेनामी संपत्ति हाथरस में हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी

बिल्डर संजीव रावत और टोंटा के घर हाथरस में एक ही गली में हैं। हाथरस में बेशकीमती जमीन है। इसे लेकर टोंटा की पत्नी का कहना है कि भूखंड में उसके पति का भी हिस्सा था। यही कारण है कि वह संजीव से अपना हिस्सा लेना चाहती है। अब पुलिस टोंटा की पत्नी व बेटे की तलाश कर रही है। दोनों से पूछताछ के बाद टोंटा की बेनामी संपत्तियों की जानकारी हो सकेगी। एसटीएफ ने शूटर से घंटों पूछताछ की मगर उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed