{"_id":"6b0a624137000594f004f31a","slug":"agra-traffic-chaos-mathura-police-and-nhai-under-fire-as-heavy-vehicles-cause-massive-jam-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा पुलिस और एनएचएआई की नाकामी! आगरा की सीमा पर जाम ही जाम; डायवर्जन प्लान की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा पुलिस और एनएचएआई की नाकामी! आगरा की सीमा पर जाम ही जाम; डायवर्जन प्लान की खुली पोल
Sat, 28 Nov 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:40 AM IST
सार
आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री के बावजूद मथुरा की ओर से ट्रक और डंपर आगरा सीमा तक पहुंच रहे हैं। उत्तरी बाईपास पर डायवर्जन और NHAI के संकेतक नहीं होने से बॉर्डर पर लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन
डायवर्जन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा पुलिस और एनएचएआई की लापरवाही का खामियाजा आगरा के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अमर उजाला के अभियान के बाद आगरा पुलिस ने आगरा-मथुरा हाईवे पर दिन के समय भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी है। इसके बावजूद मथुरा पुलिस रैपुरा जाट से भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास पर डायवर्ट करने के बजाय आगरा की ओर आने दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
हैरानी की बात यह है कि मंडलायुक्त डॉ. नगेंद्र प्रताप और डीआईजी आगरा रेंज के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी मथुरा पुलिस भारी वाहनों के डायवर्जन में नाकाम है। इसके कारण रैपुरा जाट पर आगरा की सीमा में वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। आगरा आने वाले लोगों को जाम में फंसकर भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों से हो रहे हादसों का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगा दी। यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू हो, इसके लिए मंडलायुक्त ने मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार को फोन कर सहयोग करने के निर्देश दिए थे और आगरा पुलिस ने भी पत्राचार किया था।
इसके बावजूद मथुरा की ओर से आने वाले ट्रक, डंपर, कंटेनर और लोडर फर्राटा भरते हुए आगरा सीमा तक पहुंच रहे हैं। आगरा पुलिस की ओर से वाहनों को सीमा पर रोके जाने से जाम लग रहा है। भारी वाहनों को ग्वालियर हाईवे पर डायवर्ट किया जा रहा है। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूली बसें और आम लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही।
नहीं जाग रहे एनएचएआई के जिम्मेदार
हाईवे पर जाम की समस्या के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भी बड़ा जिम्मेदार है। उत्तरी बाईपास और कुबेरपुर कट पर एनएचएआई द्वारा अब तक स्पष्ट और बड़े साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जबकि पुलिस की ओर से एनएचएआई अधिकारियों को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। संकेतक नहीं होने से बाहरी राज्यों के चालकों को सही रास्ते की जानकारी नहीं मिल पाती और वे भ्रमित होकर सीधे आगरा की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। कई भारी वाहनों को मजबूरी में ग्वालियर रोड होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उस मार्ग पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बार-बार संवाद किए जाने के बावजूद एनएचएआई के जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है।

ट्रक चालकों ने बयां किया दर्द
चरण सिंह ने बताया कि मुझे फिरोजाबाद जाना था। यदि मथुरा पुलिस रैपुरा जाट पर ही रोक देती या वहीं नो-एंट्री की सही जानकारी मिल जाती तो उत्तरी बाईपास के रास्ते सीधे कुबेरपुर होकर फिरोजाबाद निकल जाते। अब ग्वालियर रोड होकर भेजा जा रहा है। इससे डीजल की खपत और टोल दोनों का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।

कौशल ने बताया कि हाईवे पर संकेतकों के न होने की वजह से भारी परेशानी हो रही है। रैपुरा जाट पर मथुरा पुलिस नहीं रोक रही है। आगरा की सीमा पर आकर पुलिस ने रोका तो नो-एंट्री की जानकारी मिली। पुलिस ने ग्वालियर हाईवे की ओर मोड़ दिया। इससे बेवजह परेशानी उठानी पड़ी।
दिनभर जूझते रहे आगरा के पुलिसकर्मी
मथुरा की तरफ से लगातार आ रहे भारी वाहनों के रेले को संभालने में आगरा पुलिस के पसीने छूट गए। आगरा सीमा पर तैनात यातायात और थाना पुलिस के जवान दिनभर नो-एंट्री का हवाला देकर भारी वाहनों को रोकने और वापस मोड़ने की जद्दोजहद में जुटे रहे। अचानक रोके जाने से नाराज वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों को चालकों को समझाने और उन्हें ग्वालियर रोड की ओर डायवर्ट करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मंडलायुक्त डॉ. नगेंद्र प्रताप का कहना है कि मथुरा पुलिस को स्पष्ट रूप से आगरा में लागू डायवर्जन प्लान में उचित सहयोग करने के लिए कहा गया है। डीआईजी आगरा से भी इस संबंध में वार्ता की गई थी। एसएसपी मथुरा से दोबारा वार्ता कर सख्ती से बंदोबस्त कर व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कहा जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि आगरा-मथुरा हाईवे के उत्तरी बाईपास और कुबेरपुर कट पर जल्द नया बोर्ड लगवाए जाएंगे। इससे मथुरा और फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहन चालकों को उत्तरी बाईपास और यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जाने के बारे में स्पष्ट जानकारी हो सके।
एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने कहा कि उत्तरी बाईपास कट पर पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) लगाए जा रहे हैं। शनिवार से पुलिस की एक टीम लगातार तैनात रहेगी और भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से निकलवाया जाएगा।