मुंबई-आगरा उड़ान बंद करने पर आक्रोश: उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलेंगे ताजनगरी के व्यापारी
मुंबई से आगरा के बीच इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान शुक्रवार से बंद हो जाएगी। इससे आगरा के व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मुंबई की फ्लाइट बंद होने से कारोबार पर असर पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से आगरा के बीच इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान शुक्रवार से बंद हो जाने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। आगरा व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर मुंबई की फ्लाइट फिर शुरू करने की मांग की जाएगी।
आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बैठक में कहा कि आगरा से मुंबई फ्लाइट के जरिए 10 हजार से ज्यादा व्यापारी कारोबारी सिलसिले में आ-जा रहे हैं। कपड़ा व्यापारी इसी उड़ान से सूरत जाते हैं। इसके अलावा इमीटेशन ज्वैलरी, लेदर फुटवियर, कांच कारोबारी, पेठा, सराफा, कागज, मशीनरी कारोबारियों के लिए मुंबई फ्लाइट जरूरी है। इसके बंद होने से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा।
मुंबई, सूरत, अहमदाबाद आगरा से जुड़ें
व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि फ्लाइट बरकरार रखने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुंबई के साथ अहमदाबाद, सूरत उड़ान शुरू करने के लिए कहेंगे। कपड़े के 3500 व्यापारियों को सूरत से कपड़ा खरीदने जाना पड़ता है। ट्रेन से समय ज्यादा लगता है। मुंबई उड़ान जब फुल चल रही है तो उसे बंद करने का क्या कारण है।
केवल आगरा नहीं, बल्कि आगरा अलीगढ़ मंडल के जिलों के साथ 15 जिलों के व्यापारी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मुंबई फ्लाइट को सूरत, गोवा तक बढ़ाने की मांग की। बैठक में जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़, अशोक मंगवानी, जयप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल, रमन लाल गोयल, भगवान दास बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।