{"_id":"69e31f7827212ead260b234c","slug":"agra-traders-oppose-municipal-trade-tax-warn-of-massive-protest-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नगर निगम के ट्रेड टैक्स पर बवाल, आगरा के व्यापारी बोले- सड़कों पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नगर निगम के ट्रेड टैक्स पर बवाल, आगरा के व्यापारी बोले- सड़कों पर होगा आंदोलन
Sat, 18 Apr 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:36 AM IST
सार
आगरा में नगर निगम द्वारा ट्रेड टैक्स और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारी संगठनों ने इसे काला कानून बताते हुए जल्द राहत न मिलने पर सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम की ओर से ट्रेड टैक्स और आवासीय परिसर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। कई संगठनों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे कारोबार को नुकसान होगा।
वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने बैठक की। अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने कहा कि टीटीजेड की बाध्यता से पहले से ही व्यापार प्रभावित हो रहा है। ट्रेड टैक्स से कारोबार और प्रभावित होगा। इसे रद्द नहीं किया तो सड़कों पर प्रदर्शन होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार के लिए नगर निगम कोई सुविधा नहीं देता है। ट्रेड टैक्स काला कानून है और इसके नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।
आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर कार्रवाई से हजारों व्यापारी सड़क पर आ जाएगा। इन दोनों पर राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महासचिव उमेश बंसल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, भीमसेन बंसल, अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पवन गुप्ता, पवन जैन, मनोज जैन, अनूप गोयल, गिरीश अग्रवाल, आशीष गोयल, लोकेश अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रेड टैक्स काला कानून वापस लिया जाए
द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि ट्रेड टैक्स काला कानून है और ये कारोबारियों पर जबरन थोपा जा रहा है। इससे व्यापार प्रभावित होगा। शासन से मांग है कि इसे रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन होगा। इसके लिए शनिवार को जूता कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे।