फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra tourism industry many hopes for resuming of regular international flights

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से परवाज भरेगा पर्यटन: आगरा में टूर ऑपरेटरों के पास विदेशी सैलानियों की एडवांस बुकिंग शुरू

Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 12:27 AM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण दो साल से बंद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रविवार से शुरू हो रही हैं। इससे ताजनगरी के पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर से शुरू होने के बाद ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Agra tourism industry many hopes for resuming of regular international flights
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से ताजनगरी के पर्यटन कारोबार को परवाज मिलने की उम्मीद है। दो साल से उड़ानें बंद होने की वजह से विदेशी सैलानी नहीं आ पा रहे थे। अब टूर ऑपरेटरों के पास विदेशी सैलानियों की एडवांस बुकिंग आना शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


कोरोना से पहले 50 लाख से ज्यादा भारतीय और करीब 10 लाख विदेशी पर्यटक हर साल आगरा आते थे। कोरोना संक्रमण के दौरान ताजमहल सहित सभी स्मारकों को बंद कर दिया गया था। संक्रमण कम होने के बाद स्मारक तो खुले लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद रहीं, इस कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या दो फीसदी से भी कम रही। 
विज्ञापन


विदेशी सैलानियों के ठहराव से ताजनगरी को अधिक लाभ मिलता है। वे स्मारकों के भ्रमण के अलावा खरीदारी भी करते हैं। इससे एंपोरियम, होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार को बढ़ावा मिलता है। आगरा में हालांकि अभी तक कोई सीधी उड़ान नहीं है, पर्यटक दिल्ली होकर यहा आते हैं। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो रही है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की उम्मीद बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन उद्योग के लिए संजीवनी 

होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दोबारा शुरू होने से पर्यटन उद्योग को आशा जगी है। ताजनगरी के पर्यटन उद्योग के लिए यह संजीवनी के संचार का काम करेगा। पर्यटन उद्योग पिछले दो साल से मुश्किलों को सामना कर रहा है। इससे जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी संकट खड़ा हो गया था। 

सितंबर तक की एडवांस बुकिंग

अकबरान टूर के प्रोपराइटर सुमित उपाध्याय ने बताया कि लगभग दो साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। यही कारण है कि हमारे पास भी अमेरिकन देशों से एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई हैं। अप्रैल से सितंबर तक की एडवांस बुकिंग अभी तक आ चुकी हैं। निश्चित ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

अक्तूबर का सीजन बेहर होने की उम्मीद

ताज वॉयेज इंडिया के प्रोपराइटर सुशील कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के साथ ही आगरा भ्रमण के लिए विदेशों से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन में भले ही विदेशी कम आएं, लेकिन अक्तूबर से शुरू होने वाला सीजन बेहतर होने की उम्मीद है।

विदेशी आएंगे तो पर्यटन बढ़ेगा

कन्फेडेरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से ताजनगरी में विदेशी सैलानियों का आवागमन बढ़ेगा। दिल्ली से ही बड़ी संख्या में टूरिस्ट आता है। ऐसे में सीजन के बेहतर होने की उम्मीद जागी है। विदेशी मुद्रा भी देश में आएगी। दो साल से यहां का पर्यटन उद्योग मंदी से जूझ रहा है। 

एक नजर आंकड़ों पर 

  • 3.50 लाख लोग पर्यटन से जुड़े।
  • 650 होटल शहर में सिर्फ ताज के कारण।
  • 450 हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम, शोरूम, दुकानें।
  • 2600 टूरिस्ट गाइड ताज पर कार्यरत।
  • 450 फोटोग्राफरों की रोजीरोटी ताज से।
  • 6000 टैक्सी, टूर ऑपरेटर हुए प्रभावित।

रविवार को 27, 593 सैलानियों ने किया ताज का दीदार

भीषण गर्मी के बीच भी पर्यटकों में ताजमहल का आकर्षण बरकरार है। रविवार को 27,593 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। वहीं आगरा किले पर साढ़े पांच हजार से ज्यादा सैलानियों ने भ्रमण किया। 

रविवार को सूर्योदय के वक्त काफी पर्यटक ताजमहल पहुंचे। दोपहर में गर्मी के कारण पर्यटकों का बुरा हाल हो गया। संगमरमर के पत्थरों के तपने के कारण पर्यटक ज्यादा देर तक ताज में टिक नहीं सके। काफी संख्या में पर्यटक पार्कों और मुख्य गुंबद की इमारत में बैठे रहे। शाम को तपिश कम होने पर दोबारा से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। 

ताजनगरी में सैलानी
स्मारक       -पर्यटक
ताजमहल   -27593
आगरा किला -5531
फतेहपुर सीकरी- 912
एत्माद्दौदला -451
महताब बाग- 253
रामबाग -184
सिकंदरा -967
मरियम टूम- 75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed