फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra To Mumbai Flight From 29 March 2021 Latest News

खुशखबर: इंडिगो एयरलाइंस शुरू कर रही मुंबई-आगरा-मुंबई के बीच उड़ान, जानिए किस दिन होगी शुरुआत

Fri, 12 Mar 2021 09:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Agra To Mumbai Flight From 29 March 2021 Latest News
उड़ान - फोटो : pixabay
गोवा-आगरा के बीच साप्ताहिक उड़ान के बाद मुंबई-आगरा-मुंबई की उड़ान इंडिगो एयरलाइंस शुरू कर रही है। 29 मार्च से सप्ताह में तीन दिन आगरा के लिए सीधी उड़ान होगी। इससे एक दिन पहले 28 मार्च से भोपाल और बंगलुरू के लिए भी नियमित फ्लाइट शुरू होने जा रही है। वेबसाइट पर इंडिगो ने मुंबई-आगरा उड़ान के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6 ई 828 हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। मुंबई से यह सुबह 10:50 बजे आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12:55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद दोपहर 1:25 बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी, जो दोपहर 3:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। 
विज्ञापन


बंगलुरू, भोपाल के लिए 28 से उड़ान
इंडिगो एयरलाइंस इससे एक दिन पहले 28 मार्च से बंगलुरू-आगरा और भोपाल आगरा के बीच उड़ान शुरू करेगी। बंगलुरू से सुबह 11:15 बजे आगरा के लिए उड़ान है। यह दोपहर 1:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। यहां से दोपहर 2:10 बजे बंगलुरू के लिए रवाना होगी। आगरा-भोपाल के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 11:05 बजे खेरिया हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी। दोपहर 12:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। दोपहर 12:55 बजे भोपाल से चलकर दोपहर 2:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद: करोड़ों के जाली नोट छापने का था ऑर्डर, पंचायत चुनाव में अवैध शराब और वोट खरीदने में होता है इस्तेमाल

 

यह फ्लाइट भी सफल होगी
महज दो घंटे में मुंबई से आगरा आने और जाने की इस सुविधा के चलते ताजमहल पर महाराष्ट्र के पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। जयपुर, गोवा की तरह यह फ्लाइट भी सफल साबित होगी।  -सुनील सी गुप्ता, इंडियन एसो. आफ टूर आपरेटर

सूरत से भी आगरा को जोड़ें
बंगलुरू, गोवा और मुंबई की उड़ानें शुरू होने के बाद ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। कोलकाता, गुवाहाटी और हैदराबाद के साथ सूरत से भी आगरा को जोड़ा जाए।- प्रहलाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed