फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Delhi Trains will reach Cantt Station in delay of 50 minutes for 29 December

दिल्ली से आगरा के बीच ट्रेन का सफर 50 मिनट हुआ लंबा, 29 दिसंबर तक रहेगी परेशानी

Sat, 28 Nov 2020 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Nov 2020 11:27 AM IST
सार

  • दिल्ली से आने वाली ट्रेनें आज से 50 मिनट की देरी से पहुंचेंगी कैंट
  • कोसीकलां ब्लॉक के कारण सात यात्री ट्रेनों का रूट बदला, चार ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
Agra to Delhi Trains will reach Cantt Station in delay of 50 minutes for 29 December
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में मरम्मत कार्य (नॉन इंटरलॉकिंग) काम शुरू होने से दिल्ली से आगरा के बीच का सफर 50 मिनट लंबा हो जाएगा। शनिवार से 29 दिसंबर तक सात यात्री ट्रेनें वाया गाजियाबाद, मितावली होकर आगरा कैंट पहुंचेंगी। इससे दिल्ली से आने और जाने में 50 मिनट की देरी होगी। चार यात्री ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं। वहीं पंजाब में किसान आंदोलन के कारण सचखंड एक्सप्रेस और नागपुर-अमृतसर ट्रेनें अमृतसर तक नहीं जाएंगी। नई दिल्ली से संचालित होंगी। 

विज्ञापन


यह रहेगा सात ट्रेनों का बदला रूट
कोसीकलां ब्लॉक शुरू होने के कारण शनिवार से गाड़ी संख्या (02926) पश्चिम स्पेशल 29 दिसंबर तक वाया रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, कोटा होकर गुजारी जाएगी। गाड़ी संख्या (02618) मंगला एक्सप्रेस भी 29 दिसंबर तक वाया गाजियाबाद, मितावली, आगरा कैंट होकर चलेगी। गाड़ी संख्या (02780) गोवा एक्सप्रेस वाया गाजियाबाद, मितावली, आगरा कैंट, गाड़ी संख्या ( 06527) कर्नाटका एक्सप्रेस वाया आगरा कैंट, मितावली, गाजियाबाद होकर संचालित होगी। 
विज्ञापन



गाड़ी संख्या (02617) मंगला एक्सप्रेस वाया आगरा कैंट, मितावली, गाजियाबाद, गाड़ी संख्या (02625) केरला एक्सप्रेस वाया आगरा कैंट, मितावली, गाजियाबाद होकर चलेगी। रूट के बदले जाने के कारण यह ट्रेनें आगरा कैंट स्टेशन पर निर्धारित समय से करीब 40 से 50 मिनट की देरी से पहुंचेंगी। इसी तरह दिल्ली पहुंचने में भी देरी होगी। इसके अलावा आंबेडकर नगर-वैष्णो देवी धाम, कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को ब्लॉक के चलते 20 नवंबर से ही निरस्त किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचखंड अमृतसर की जगह नई दिल्ली से चलेगी
गाड़ी संख्या (02715) सचखंड स्पेशल 28 नवंबर को नई दिल्ली तक ही जाएगी। नई दिल्ली से अमृतसर के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या (02716) सचखंड स्पेशल 29 नवंबर को नई दिल्ली से नांदेड़ के लिए चलेगी तथा अमृतसर-नई दिल्ली के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या (02925) पश्चिम एक्सप्रेस 29 नवंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी। गाड़ी संख्या (02025) नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 28 नवंबर को नई दिल्ली तक जाएगी। नई दिल्ली से अमृतसर के मध्य निरस्त रहेगी। 

आगरा फोर्ट से लखनऊ इंटरसिटी सुबह 6.31 बजे
आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल का समय एक दिसंबर से बदला जा रहा है। यह ट्रेन आगरा फोर्ट से सुबह 5.45 बजे के स्थान पर अब सुबह 6.31 बजे लखनऊ को प्रस्थान करेगी। इससे सर्दियों में यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का समय अब पूर्वाह्न 11.40 के स्थान पर दोपहर 12.25 होगा। इसी तरह लखनऊ से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय 3.55 बजे ही चलेगी, लेकिन आगरा फोर्ट स्टेशन पर पांच मिनट पहले 9.49 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed