फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Become Global Footwear Hub Shoe Export to Grow 5 Times

इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट: विश्व की जूता राजधानी बनेगा आगरा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने जानें क्या कहा

Mon, 27 Apr 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 10:14 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगरा को वैश्विक फुटवियर हब के रूप में लॉन्च करते हुए कहा कि शहर का जूता निर्यात आने वाले समय में पांच गुना तक बढ़ेगा। कार्यक्रम में भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी और फुटवियर पार्क जैसी योजनाओं से आगरा को अंतरराष्ट्रीय मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Agra to Become Global Footwear Hub Shoe Export to Grow 5 Times
इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजनगरी विश्व की जूता राजधानी बनेगी और पांच गुना निर्यात बढ़ेगा। निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में सरकार उद्योग को हर संभव नीतिगत समर्थन देगी ताकि आगरा का जूता दुनिया के हर कोने में अपनी धमक बढ़ा सके। ये बातें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को फतेहाबाद रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट के दौरान कहीं। उन्होंने आगरा को आधिकारिक तौर पर वैश्विक फुटवियर हब के रूप में लॉन्च करते हुए निर्यात और निवेश के नए युग की शुरुआत की।
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कहा कि देश के लेदर फुटवियर निर्यात में आगरा का 75 फीसदी योगदान है। यहां की 5,000 से अधिक एमएसएमई इकाइयां करीब पांच लाख लोगों को रोजगार दे रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में आगरा का निर्यात पांच गुना तक बढ़ेगा। कार्यक्रम में मौजूद न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने भी भारतीय कारीगरी का लोहा माना। उन्होंने कहा कि कच्चे माल, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में भारत और न्यूजीलैंड की साझेदारी वैश्विक सप्लाई चेन को नई मजबूती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित फुटवियर पार्क आगरा के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में चीन और वियतनाम से आगे खड़ा कर देंगे। जूता निर्यातकों ने सरकार से 2030 तक कंपोनेंट्स पर जीरो ड्यूटी और ब्याज पर सब्सिडी की मांग भी रखी।
विज्ञापन

काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) के चेयरमैन रमेश जुनेजा ने कहा कि आगरा को अब ताजनगरी के साथ-साथ फुटवियर एक्सीलेंस के रूप में ब्रांड किया जाएगा। जीआई टैग और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग के जरिये स्थानीय उत्पादों को दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा, मुख्तारुल अमिन, मोतीलाल सेठी, विवेक शर्मा, वाणिज्य संयुक्त सचिव पेटल ढिल्लों, निदेशक तरुणा डूलिया, एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल, राजीव वासन, प्रदीप वासन, अनिरूद्ध मोहन तिवारी, अजित कलसी, अजय गुप्ता, गगन छाबरा, सुशील सचदेवा, किशोर खन्ना, ललित जैन, रजत अस्थाना, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, नीतेश अग्रवाल, विनय मित्तल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता समेत उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने आगरा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed