{"_id":"5e18b68b8ebc3e87fb45a5c4","slug":"agra-temperature-drope-due-to-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: बारिश के बाद बर्फीली हवाओं का सितम, चार डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: बारिश के बाद बर्फीली हवाओं का सितम, चार डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, ठिठुरे लोग
Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर से ठिठुरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को भी ताजनगरी में बर्फीली हवाओं का सितम जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों से चल रहीं उत्तरी हवाओं के चलते तेज हवाएं शूल सी चुभ रही हैं। इससे तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आ गया। इसी का असर रहा कि शुक्रवार को आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। बहराइच में पारा 5 डिग्री, मुजफ्फर नगर में 5.4 डिग्री और आगरा में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार सुबह सर्दी का सितम रहा। सुबह बादल छाए रहे और 11 बजे के बाद ही धूप निकल पाई, लेकिन सर्द हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। दिन भर धूप में रहने पर भी सर्दी से राहत न मिल पाई। अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन और रात में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। सर्द हवाओं का सितम अभी जारी रहेगा। मकर संक्रांति तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
कोहरे में चार घंटे लेट चलीं ट्रेनें, यात्री सर्दी में परेशान
कड़ाके की सर्दी में रेल यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को कोहरे के कारण दिल्ली आगरा ग्वालियर, आगरा जयपुर, आगरा कोटा रूट की 35 ट्रेनें लेट चलीं। इनमें राजधानी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी देरी से आईं। प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों को चार घंटे तक इन ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।