फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra team will play against UK, Australia hockey team

यूके, ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीमों से भिड़ेंगे ताजनगरी के खिलाड़ी, इस तारीख को होंगे मैच

Sun, 02 Jun 2019 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Agra team will play against UK, Australia hockey team
हॉकी
ताजनगरी में हॉकी को नई ऊंचाइयां मिलने जा रही हैं। वर्षों बाद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर विदेशी टीमें हॉकी आगरा की टीम के साथ मैच खेलेंगी। यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की स्कूल हॉकी टीमें भारत में खेलने आ रही हैं।
विज्ञापन

 
25 जून को हॉकी आगरा की तीन अलग-अलग टीमों यूके, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से मैच होगा। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान के उद्घाटन के करीब नौ महीने बाद कोई विदेशी टीम स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर मैच खेलेंगी। 
विज्ञापन


हालांकि मैच अधिकृत नहीं है, लेकिन एस्ट्रो टर्फ पर शहर के लोगों को विदेशी टीमों के साथ मैच देखने का काफी वर्षों बाद अवसर मिलेगा। सभी मैच फाइव-ओ-साइड के आधार पर खेले जाएंगे। हॉकी आगरा की टीमों का चयन तीन जून से शुरू हो रहे कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि हमारी कोशिश है कि आगरा में हॉकी को बढ़ावा मिले। इसलिए इस बार तीन विदेशी टीमों के साथ हॉकी आगरा के तीन मैच रखे गए हैं। काफी समय बाद विदेशी टीमों के साथ हॉकी का कोई मैत्री मैच खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed