फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Teacher leader's nephew shot by policeman's brother; injured

आगरा: शिक्षक नेता के भतीजे को पुलिसकर्मी के भाई ने मारी गोली, घायल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती

Sat, 10 Oct 2026 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 01:24 AM IST
सार

घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Agra: Teacher leader's nephew shot by policeman's brother; injured
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ और सेवानिवृत प्रधानाचार्य जय गोविंद लवानिया के भतीजे बिटु लवानिया  को शुक्रवार रात को सदर के सेवला में गोली मार दी गई। गोली कंधे में लगने से वह घायल हो गए। जिस समय घटना हुई उस समय वह अपने साथियों संग ऑटो में बैठे हुए थे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मधु नगर निवासी जैकी पर पिस्टल से गोली मारने का आरोप है। उसका भाई पुलिस कर्मी बताया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


अर्जुन नगर निवासी जय गोविंद लवानिया ने बताया कि उनका भतीजा बिटू लवानिया सेवला में रहता है। उसके पिता राम प्रताप लवानिया पूर्व फौजी हैं। उसकी पत्नी एक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। बिटू ढाबा चलाता है। शुक्रवार रात को वह इटोरा निवासी रवि और दो अन्य के साथ सेवला में एक ऑटो में बैठा हुआ था। तभी मधु नगर निवासी जैकी आया। उसने आते ही पिस्टल से गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी अपनी बाइक से भाग निकला। रवि ने घटना की जानकारी घायल के परिजन को दी। एसीपी अमीषा सिंह का कहना है कि जैकी की तलाश की जा रही है उसका भाई पुलिस विभाग में गनर बताया गया है। इसकी जांच की जा रही है आरोपी घर से भाग गया है। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस घायल से भी पूछताछ करेगी। लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed