फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra TCS manager suicide Wife affair before marriage Many secrets of Nikita life due to Manav became depressed

UP: अभिषेक के साथ संबंध बनाए, मामा संग भी...TCS मैनेजर की पत्नी का वो वीडियो आया सामने, जो बना खुदकुशी की वजह

Sun, 02 Mar 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

आगरा के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने पत्नी की वजह से जान दी। पत्नी के विवाह पूर्व संबंधों ने दरार डाल दी। मैनेजर पत्नी के कुबूलनामे से तनाव में आया गया था। एक युवती ने निकिता की जिंदगी के राज बताए तो मैनेजर अवसाद में आ गया।

विज्ञापन
Agra TCS manager suicide Wife affair before marriage Many secrets of Nikita life due to Manav became depressed
Agra TCS manager suicide - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

आगरा की डिफेंस कॉलोनी के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव की खुदकुशी की वजह पत्नी से रार को ही माना जा रहा है। मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस को मानव की बहन ने कई सबूत सौंपे हैं। 
विज्ञापन


इसमें एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें निकिता अपने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर पति से खेद जता रही है। माना जा रहा है कि पत्नी के इस कबूलनामे के बाद ही मानव ने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। 
विज्ञापन


रिटायर एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से हुई थी। वह पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे। मानव ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी। टीसीएस कंपनी में वह रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला था। 27 फरवरी को बहन ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला। जो मानव ने मृत्यु पूर्व बनाया था। अपनी मौत के लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मानव और निकिता के बीच विवाद की शुरुआत क्यों हुई। 

 

निकिता के विवाह पूर्व जिंदगी को लेकर भी मानव की बहन ने पुलिस को सबूत उपलब्ध कराए हैं। पुलिस को बहन ने बताया कि तीन जनवरी को एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी से भाई के पास एक मैसेज आया था। 

 

इंस्टाग्राम पर आए मैसेज के बाद से ही तनाव में रहने लगा था मानव
युवती ने मानव को उसकी पत्नी और साली के बारे में बताया था। इंस्टाग्राम पर आए इस मैसेज के बाद से ही मानव तनाव में रहने लगे। उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। शादी से पहले पत्नी ने बहुत कुछ छिपाया। उसी मैसेज के बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। 
 

खुदकुशी के पहले प्रयास के बाद परिजन समझाने गए थे मुंबई 
मानव शर्मा की वहन आकांक्षा शर्मा ने पुलिस को बताया कि भाई ने मुंबई में खुदकुशी का प्रयास किया था। जानकारी होने पर माता-पिता मुंबई गए थे। दो दिन साथ रहे। भाई और भाभी को समझाया। कहा कि पुरानी बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करें। 
 

इंस्टाग्राम पर मैसेज करने वाली युवती से मानव की बातचीत हुई। वह निकिता से सच जानना चाहते थे। निकिता ने भाई को धमकी दी थी कि दहेज के मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। निकिता ने मानव के सामने मुंबई में वीडियो में अपनी गलती स्वीकार की थी। 

 

पिछली जिंदगी के बारे में कबूलनामा किया था। निकिता का वह वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ। वीडियो मानव के मोबाइल में था। इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड़ ने बताया कि मानव शर्मा ने मृत्यु पूर्व जो वीडियो बनाया था उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में लिखा जाएगा। 
 

वीडियो के आधार पर ही पुलिस उनकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पत्नी के साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा। वीडियो को डिजिटल साक्ष्य माना गया है।

वीडियो में निकिता का कबूलनामा
टीसीएस मैनेजर की मौत के बाद एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद टीसीएस मैनेजर की पत्नी ने अपने अतीत में हुई गलतियों के बारे में खुलकर बताया है। वीडियो में निकिता कह रही है कि मैंने संबंध बनाए। मैंने मानव को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था। पर संबंध बने ये कभी नहीं बताया था। वो शादी के बाद बताया था, वो भी उसके कई बार पूछने के बाद बताया। क्योंकि मैं डर गई थी कि मानव को खो ना दूं। उसके लाइफ में आते ही मैंने सबसे कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए थे। मेरे मामा उन्होंने भी मेरे साथ जबरदस्ती की, जोकि बहुत गलत था। मुझे पता है कि मैंने बहुत सारी गलती कीं हैं। मानव को झूठ बोला। नहीं बताया, सिर्फ इसलिए की हमारी शादी में कोई फर्क न आए। इतना होने के बाद भी कभी मानव में मेरे ऊपर हाथ नहीं उठाया। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। गलती के बदले वो मुझे जो भी पनिशमेंट देगा वो मुझे मंजूर होगा। क्योंकि मैंने बहुत बड़ी गलती की है, लेकिन वो मेरा पास्ट था। मानव के साथ रहकर मैंने किसी लड़के को देखा तक नहीं है, ना ही किसी को अपनी लाइफ में लाना चाहती हूं। मेरी लाइफ का मैंने सबकुछ मानव को बता दिया है। मुझे अपनी गलती बहुत फील हो रही है। मैं सबकुछ करने के लिए रेडी हूं। 

सुनिए वीडियो में निकिता ने क्या-क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed