फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Tajganj shopkeepers will demand euthanasia from the President of India

Agra: राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करेंगे ताजगंज के व्यापारी, एडीए ने दिए हैं दुकानें बंद करने के नोटिस

Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

ताजगंज में व्यवसाय बंद करने के आदेश से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। 15 से 20 हजार परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है। 

विज्ञापन
Agra Tajganj shopkeepers will demand euthanasia from the President of India
ताजगंज में दुकानों पर लगे बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद होने से प्रभावित व्यापारियों ने रविवार को बैठक कर गांधीवादी ढंग से आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई है। 17 अक्तूबर तक एडीए ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के नोटिस दिए हैं। तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलेगा। जिसमें ताजगंज के व्यापारी राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करेंगे।

विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश से प्रभावित व्यापारियों ने ताजगंज डवलपमेंट फाउडेंशन के नाम से संघर्ष समिति बनाई है। समिति अध्यक्ष नितिन सिंह, इब्राहिम जैदी, ताहिर उद्ददीन, आयुष गुप्ता आदि ने रविवार को बैठक की। फिर प्रेसवार्ता में बताया कि समानता के जिस अधिकार का हवाला देकर उनके रोजगार उजाड़े जा रहे हैं, इसके लिए व्यापारी आजीविका के अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर करेंगे। 

विज्ञापन

व्यवसाय बंद होने से एक लाख होंगे प्रभावित 

व्यवसाय बंद होने के आदेश से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। 15 से 20 हजार परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है। इतना बड़ा तबका अगर बेरोजगार होता है तो अपराध बढ़ेगा। विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस चस्पा कर 17 अक्तूबर तक जबरन व्यापार बंद करने के आदेश दिए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कोई समय-सीमा तय नहीं की। बैठक में निर्णय हुआ कि गांधीवादी तरीके से 17 अक्तूबर तक चरणबद्ध आंदोलन कर व्यापारी अपनी मांग रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी रणनीति

  • 10 अक्तूबर को खद्दर भंडार चौराहे से कसरेट बाजार, कुत्ता पार्क, तांगा स्टैंड होते हुए पुरानी मंडी तक कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।
  • 11 अक्तूबर को राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन, 500 मीटर क्षेत्र में व्यावसाय करने वालों के पक्ष में डीएम से अपील की मांग करेंगे।
  • 12 अक्तूबर को अनिश्चकाल के लिए सभी बाजार बंद करेंगे। फिर पूर्वी गेट से पुरानी मंडी चौराहा तक व्यापारी मानव श्रंखला बनाएंगे।
  • 13 अक्तूबर को ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में मकान व दुकानों पर काला झंडे लगाकर काला दिवस मनाया जाएगा।
  • 14 अक्तूबर को मंडलायुक्त को ज्ञापन और 500 मीटर क्षेत्र में व्यावसाय करने वालों के पक्ष में कमिश्नर से अपील की मांग करेंगे।
  • 16 अक्तूबर को राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 
  • 17 अक्तूबर को नोटिस की मियाद खत्म होने पर आगे की रणनीति के लिए बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed